फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में 25 साल से वनडे सीरीज नहीं हारा भारत, सिर्फ एक बार टीम इंडिया को मिली है हार

Tue, 16 Aug 2022 09:21 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की बात करें तो टीम इंडिया पहली बार 1992 में वहां एक मैच की सीरीज खेली थी। उसने वह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। उसके पांच साल बाद जिम्बाब्वे में भारत को पहली बार सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे में भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 18 अगस्त से शुरू हो रही है। टीम इंडिया छह साल बाद जिम्बाब्वे में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेगी। केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर वहां लगातार पांचवीं सीरीज जीतने पर होगी। राहुल पहले इस दौरे के लिए नहीं चुने गए थे। फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद उन्हें टीम में लिया गया और शिखर धवन की जगह कप्तान बनाया गया। पहले धवन को कप्तान नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे की बात करें तो टीम इंडिया पहली बार 1992 में वहां एक मैच की सीरीज खेली थी। उसने वह मुकाबला अपने नाम कर लिया था। उसके पांच साल बाद जिम्बाब्वे में भारत को पहली बार सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया था। भारत 1997 के उस सीरीज के बाद से अब तक जिम्बाब्वे में एक भी सीरीज नहीं हारा है। इस दौरान उसने चार बार मेजबान टीम को हराया है।

1998 में भारत टीम तीसरी बार जिम्बाब्वे गई थी। तब उसने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारतीय टीम 2013 में जिम्बाब्वे गई थी। फिर 2015 और 2016 में दौरा किया। अब छह साल बाद वहां टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी।

केएल राहुल, शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के वनडे सीरीज के नतीजे
साल सीरीज में मैच नतीजा
1992 1 भारत 1-0 से जीता
1997 2 जिम्बाब्वे 1-0 से जीता
1998 3 भारत 2-1 से जीता
2013 5 भारत 5-0 से जीता
2015 3 भारत 3-0 से जीता
2016 3 भारत 3-0 से जीता
विज्ञापन

केएल राहुल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल के लिए खास यह सीरीज
वनडे सीरीज केएल राहुल के लिए इस माह के अंत में होने वाले एशिया कप से पहले ड्रेस रिहर्सल होगी। राहुल जिम्बाब्वे के खिलाफ अनुभवी शिखर धवन के साथ सलामी जोड़ीदार होंगे, ऐसे में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के तीसरे क्रम पर उतरने की संभावना है।

इस साल टी-20 विश्वकप होना है और जहां तक इस प्रारूप की बात है तो शुभमन टीम प्रबंधन की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। अगर वह तीसरे क्रम पर उतरेंगे तो यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कप्तान राहुल एशिया कप से पहले ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिता सकेंगे। वह फरवरी के बाद पहला मैच खेलेंगे। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से यूएई में किया जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें