फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में धोनी, कोहली और सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं धवन, राहुल के निशाने पर यह रिकॉर्ड

Mon, 15 Aug 2022 05:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केएल राहुल सहित कई खिलाड़ियों की नजर रिकॉर्ड बनाने पर है। धवन के पास सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन
केएल राहुल, शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमें गुरुवार (18 अगस्त) को पहला वनडे मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केएल राहुल सहित कई खिलाड़ियों की नजर रिकॉर्ड बनाने पर है। धवन के पास सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन


सीरीज के तीनों मैच हरारे में ही खेले जाएंगे। इस मैदान पर धवन अब तक तीन पारियों में 168 रन बना चुके हैं। 116 रन उनका उच्चतम स्कोर है। उन्होंने 56 के औसत से रन बनाए हैं। धवन के पास हरारे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। इसके लिए उन्हें तीन वनडे में कुल 202 रन बनाने होंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अंबाती रायुडू के नाम है। उन्होंने सात पारियों में 369 रन बनाए हैं। रायुडू का औसत 123 का रहा है। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

धवन से आगे राहुल
सिर्फ धवन के पास ही रायुडू को पीछे छोड़ने का मौका नहीं होगा। उनसे आगे केएल राहुल हैं। राहुल ने तीन पारियों में 196 रन बनाए हैं। उन्हें रायुडू से आगे निकलने के लिए 174 रन बनाने होंगे। इस सीरीज में भारत के दोनों ओपनर राहुल और धवन में यह दिलचस्प मुकाबला कि कौन हरारे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनता है। 

हरारे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज पारी रन औसत
अंबाती रायुडू 7 369 123.00
सचिन तेंदुलकर 6 314 78.50
मोहम्मद कैफ 5 293 97.66
विराट कोहली 5 283 70.75
सौरव गांगुली 9 228 25.33
युवराज सिंह 5 216 54.00
केएल राहुल 3 196 196.00
राहुल द्रविड़ 8 175 25.00
वीरेंद्र सहवाग 6 174 29.00
महेंद्र सिंह धोनी 4 171 85.50
शिखर धवन 3 168 56.00
विज्ञापन

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं खिलाड़ी:
  • केएल राहुल सीरीज में सात कैच लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 कैच पूरे कर लेंगे।
  • शिखर धवन 433 रन बनाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 11 हजार रन पूरे हो जाएंगे।
  • केएल राहुल अगर 366 रन बनाते हैं तो वनडे में उनके दो हजार रन पूरे हो जाएंगे।
  • जिम्बाब्वे के रयान बर्ल अगर पांच विकेट लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 50 विकेट हो जाएंगे।
  • सिकंदर रजा को छह हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 290 रन चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें