फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्या पांचवें टी20 में खेल पाएंगे अर्शदीप? संजू ने भारतीय गेंदबाज के फिटनेस पर दिया अपडेट

Thu, 15 Oct 2026 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले से पहले भारत के लिए चिंता बढ़ गई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं। अर्शदीप की फिटनेस पर अब संजू सैमसन ने अपडेट दिया है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे। अर्शदीप के कंधे पर गेंद लगी थी और वह बल्लेबाजी भी जारी नहीं रख सके थे। अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया है। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है और बंगलूरू में होने वाले सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए सैमसन ने कहा है कि भारतीय टीम पूरी तरह से जोश से भरी हुई है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्शदीप समय पर फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

शमार जोसेफ की गेंद पर हुए चोटिल 
बुधवार को भारत की पारी के आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की एक तेज शॉर्ट-पिच गेंद सीधे अर्शदीप के कंधे पर आ लगी। इस जोरदार प्रहार से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को काफी दर्द हुआ, जिसके बाद फिजियो को तुरंत मैदान पर आकर उनकी स्थिति की जांच करनी पड़ी। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए आखिरी विकेट शेष रहते 35 रनों की दरकार थी। इस ओवर में जोसेफ ने अर्शदीप के खिलाफ बाउंसरों की झड़ी लगा दी। इनमें से एक गेंद उनके बाएं कंधे पर जा लगी। कई लोगों का मानना था कि जोसेफ का यह रवैया खेल भावना के विपरीत था, क्योंकि अर्शदीप के लिए उन रनों को बना पाना नामुमकिन था। हालांकि भारतीय गेंदबाज ने बल्लेबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन दर्द के कारण वह काफी संघर्ष करते दिखे। अंत में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप को रिटायर हर्ट होने के लिए कहा, जिससे पारी समाप्त हो गई और वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

सैमसन को अर्शदीप के जल्द ठीक होने की उम्मीद
मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, 'अर्शदीप अपने कंधे पर बर्फ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। उन्हें एक तेज गेंद लगी है। आशा है कि वह जल्द उबर जाएंगे।' हैदराबाद में मिली हार के बावजूद सैमसन ने जोर देकर कहा कि टीम इस हार से निराश नहीं है, बल्कि वह बंगलूरू के निर्णायक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रही है और सीरीज का अंत जीत के साथ करने के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्प है।

सैमसन ने कहा, हम अब 2-2 की बराबरी पर हैं। अब सारा दारोमदार बंगलूरू टी20 पर आ गया है। हम आखिरी मैच के लिए पूरी तरह चार्ज्ड हैं। हमें वेस्टइंडीज क्रिकेट को श्रेय देना होगा। वे हमारे घर आए हैं और दो मैचों में दबदबा बनाया है। अब हम निर्णायक मुकाबले में हैं।
विज्ञापन

भारत ने सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की थी। लेकिन वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते और सीरीज को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया। हैदराबाद में मेहमान टीम की इस जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया कि अंतिम टी20 से पहले कोई भी टीम इस सीरीज का फैसला नहीं कर सकेगी। अब भारतीय टीम सीरीज दांव पर लगे होने के बीच पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए बंगलूरू जाएगी, जहां सबकी नजरें अर्शदीप की रिकवरी पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें