फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे टीम चयन: विंडिज के खिलाफ कोहली को मिलेगा रेस्ट! धोनी का फॉर्म चिंता का सबब

Wed, 10 Oct 2018 12:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
महेंद्र सिंह धोनी की खराब बल्लेबाजी फार्म के कारण चयनकर्ता गुरुवार को यहां चयन समिति की बैठक के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा घरेलू श्रृंखला के सीमित ओवरों के चरण के लिए ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अभी यह तय नहीं है कि टीम का चयन पहले तीन मैचों के लिए किया जाएगा या पूरी श्रृंखला के लिए। सीमित ओवरों के चरण की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी जिसमें पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
कप्तान विराट कोहली पर काम का बोझा भी अहम मुद्दा है लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि वह पूरी श्रृंखला से आराम लेना चाहेंगे।

इसके अलावा धोनी के कवर को लेकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा हो सकती है। धोनी की विकेटकीपिंग धारदार है लेकिन उनकी बल्लेबाजी फार्म में गिरावट आई है।

4 of 8
ऋषभ पंत
चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को मीडिया से कहा, ‘हम सभी को पता है कि धोनी विश्व कप तक खेलेगा लेकिन पंत को निखारने में कोई नुकसान नहीं है जो छठे या सातवें नंबर पर शानदार बल्लेबाज हो सकता है, जिसमें मैच को खत्म करने की क्षमता है।’
विज्ञापन

5 of 8
दिनेश कार्तिक
द ओवल में पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद राजकोट में भी पंत ने 92 रन की पारी खेली जिसके बाद 20 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है।

दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अहम मौकों पर वह मैच को फिनिश करने में नाकाम रहे हैं जो टीम प्रबंधन की चिंता का सबब है।
विज्ञापन

6 of 8
चयनकर्ता इसके अलावा कुछ और विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। केदार जाधव अपनी पैर की मांसपेशियों को लेकर परेशान हैं और सीमित ओवरों के चरण से बाहर हो गए हैं जिससे मध्यक्रम में एक स्थान बना है।
विज्ञापन

7 of 8
जसप्रीत बुमराह (दाएं), भुवनेश्वर कुमार (बाएं)
एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू का चुना जाना लगभग तय है, फिर भले ही कोहली खेलने का फैसला करें या नहीं।

मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से ब्रेक के बाद भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय है।
विज्ञापन

8 of 8
रविंद्र जडेजा
अक्षर पटेल के विकल्प के तौर पर शानदार प्रदर्शन के बाद रविंद्र जडेजा को भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद है।

मनीष पांडे को हालांकि टीम से बाहर किया जा सकता है जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि उन्हें मौके भी कम ही मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें