अगर रवींद्र 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे एंटीगुआ टेस्ट में ही ऐसा कर लेते हैं, तो वे इस उपलब्धि को सबसे तेजी से अपने नाम करने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। सबसे तेजी से, यानि कि सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन नंबर एक पर हैं। जडेजा इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 गेंदबाज हैं।