फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsWI: क्या कहता है भारत-वेस्टइंडीज का टी-20 इतिहास, किसका पलड़ा रहा भारी?

Wed, 04 Dec 2019 09:38 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : social media
भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media
विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। टी-20 टीम रैंकिंग में पाचवें पायदान पर काबिज टीम इंडिया के सामने 10वें पायदान वाली विंडीज टीम हल्की नजर आ रही है और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंडिया vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला
अगर वेस्टइंडीज की बात करें तो पिछले तीन साल से उसका प्रदशर्न खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने आठ और विंडीज ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था। हालांकि दोनों टीमों के बीच हुए बीते छह मुकाबलों में भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं।

4 of 5
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वेस्टइंडीज की कमान अब किरोन पोलार्ड के हाथों में है। उनसे कैरेबियाई टीम को काफी उम्मीदें होंगी। पोलार्ड ने इस साल 56 टी-20 पारियों में 1299 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35.10 का रहा है और 146.94 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ind vs wi
बता दें कि पिछले तीन साल से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कैरेबियाई टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वह 12 टीमों में 11वें पायदान पर है। उसने सिर्फ 30.77 के प्रतिशत से मैच जीते हैं। वहीं, भारतीय टीम 64.00 के औसत के साथ तीसरे पायदान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें