फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने लगाया सीरीज जीत का 'छक्का', आखिरी वन-डे में विंडीज को 9 विकेट से रौंदा

Thu, 01 Nov 2018 02:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी वन-डे को 9 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने लगातार छठी घरेलू सीरीज अपने नाम की। यह गेंदों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 105 रन के लक्ष्य को 'कोहली की टोली' ने 14.5 ओवर में 9 विकेट से ही जीत लिया। उपकप्तान रोहित शर्मा 63* तो कप्तान विराट कोहली 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

शिखर धवन फिर फ्लॉप

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहले झटका दूसरे ओवर में लगा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन महज 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें ओशाने थॉमस ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन


धवन इस सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। चौथे वनडे में वह अर्धशतक से चूक गए थे और 38 रन बनाकर आउट हो गए। धवन पहले मैच में जहां सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए वहीं, दूसरे और तीसरे वनडे में उन्होंने क्रमश: 29 और 35 रन की पारी खेली थी।

ऐसे गिरे विंडीज के विकेट

वेस्टइंडीज की पारी 104 रन पर सिमटी। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने चार जबकि जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 25 जबकि मार्लन सैमुअल्स ने 24 रन बनाए।

पहला विकेट: पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने बेहद निराशाजनक आगाज किया। मेहमान टीम को मैच के पहले ही ओवर में कीरोन पॉवेल के रूप में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज पॉवेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। भुवी ने कीरोन पॉवेल को विकेटकीपर धोनी के हाथों झिलवाया।

दूसरा विकेट: मेहमान टीम अभी इस सदमे से उबरी भी नहीं थी कि बुमराह ने अगले ओवर में शाई होप को बोल्ड कर दिया। सीरीज में दो शानादर पारी खेल चुके शाई होप एक बार फिर शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह की अंदर आती गेंद को क्रीज पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए।

तीसरा विकेट: यहां से विंडीज टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स ने जरूर कुछ अच्छे हाथ दिखाए। मगर जल्द ही उनकी पारी भी समाप्त हो गई। तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद वे रवींद्र जडेजा के शिकार हुए। एक्सट्रा कवर में कोहली ने उन्हें लपका।

चौथा विकेट: मेहमान टीम को हेटमेयर के रूप में चौथा झटका लगा। महज 9 रन बनाकर पहले वन-डे का शतकवीर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गया। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन जडेजा ने रिव्यू लिया और फैसला उनके पक्ष में रहा।

पांचवां विकेट: कैरेबियाई टीम की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गई जब खलील की बाउंसर को पुल करने के प्रयास में रोवमैन पॉवेल (16) ने डीप स्क्वेयर लेग पर धवन को कैच थमाया। इस तरह 57 रन पर इंडीज की आधी टीम पवेलियन में पहुंच गई।

छठा विकेट:  66 रन पर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिरा। फेबियन ऐलन चार रन बनाकर आउट हुए। बुमराह की एक शॉर्ट बॉल जो दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर की ओर आ रही थी उन्होंने उस पर हुक किया, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में सैरती गेंद को लपकने में केदार जाधव ने कोई गलती नहीं की।

सातवां विकेट: उम्मीदों के बोझ तले जैसन होल्डर (25) भी बिखर गए। कुल स्कोर में 21 रन जुड़ने के बाद होल्डर ऑन द राइज खेलने की कोशिश में खलील अहमद का दूसरा शिकार बने। केदार जाधव ने मिड ऑफ क्षेत्र में मैच के अपने दूसरे कैच को पकड़ने में कोई गलती नहीं की।

आठवां विकेट: कुलदीप यादव का दूसरा और विंडीज का आठवां विकेट कीमो पॉल के रूप में लगा। 5 रन के निजी स्कोर में वे रायुडू के हाथों धरे गए।

नौवां-दसवां विकेट: रवींद्र जडेजा ने 32वें ओवर में वेस्टइंडीज की पारी खत्म कर दी। पहले केमार रोच (5) और फिर थॉमस बिना खाता खोले उनके शिकार बने।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है:

इसके पहले विराट कोहली लगातार पांचवें वन-डे में टॉस जीतने से चूके। कैरेबियाई कप्तान जैसन होल्डर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए बताया कि उनकी टीम में दो बदलाव हैं।

मेहमान टीम ने एश्ले नर्स की जगह देवेंद्र बिशु और हेमराज की जगह ओशेन थॉमस को मौका दिया है। वहीं टीम इंडिया ने कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है। भारत अभी पांच मैचों की सीरज में 2-1 से आगे है। एक मैच टाई रहा है। 

वेस्टइंडीज ने सीरीज 2-2 से बराबर करने के इरादे से पांचवें मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

टीम इंडिया - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार,  खलील अहमद, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज - कीरोन पॉवेल, शाई होप, मार्लोन सैमुअल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, फेबियन ऐलन, कीमो पॉल, देवेंद्र बिशु, ओशेन थॉमस और केमार रोच।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें