टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 16 और वनडे में शानदार फॉर्म के कारण टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले रोहित शर्मा 22 रन पर खेल रहे थे, जिसके बाद दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा (68) रन बनाकर आउट हुए वही पुजारा (100) रिटायर हर्ट हो गए।
दोनों के क्रीज से जाने के बाद हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 110 रनों की साझेदारी की जिसके बाद पंत कार्टर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा (1) और और हनुमा विहारी 37 रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज जोनाथन कार्टर ने 39 रन देकर तीन और कियोन हार्डिंग ने 32 रन देकर एक और अकीम ने भी 64 रन देकर एक विकेट लिया।