फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी का विमान छूटा, पहले टी20 में खेलने पर संशय

Sat, 03 Nov 2018 07:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
west indies
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


रसेल को दुबई से संपर्क उड़ान से आना था लेकिन वह विमान में नहीं चढ़ पाये जिससे उनके पहले टी-20 में खेलने पर संशय बना हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम ने शाम के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। 

वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर से यहां संवाददाता सम्मेलन में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'रसेल पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं। हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे।' 
विज्ञापन


टीम के स्थानीय मैनेजर मोइन बिन मकसूद ने पीटीआई से कहा, 'टीम के सात खिलाड़ी लंदन होते हुए यहां एक नवंबर को पहुंच गये हैं। रसेल को दुबई होते हुए आना था। मुझे पता चला है कि उनकी संपर्क विमान छूट गया है। वह देर रात या कल सुबह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें