फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND v WI: दूसरा वन-डे आज, गेल और विराट रच सकते हैं इतिहास, कब-कहां-कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 11 Aug 2019 07:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाने की वजह से दोनों ही टीमें कुछ खास नहीं कर पाई थीं। लेकिन आज दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी। साथ ही आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त भी बनाना चाहेंगी। 

विज्ञापन


वन-डे सीरीज के लिए दोनों टीमें अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं, ऐसे में फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप कब, कहां और कैसे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं?
 

Trending Videos

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे मैच ग्यारह अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात सात बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप सोनी स्पोर्ट्स-लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
विज्ञापन

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें