फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट का विश्व कप: आज से अपना पहला मैच खेलेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 22 Aug 2019 02:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आज से टीम इंडिया अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करने जा रही है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज भी टेस्ट के विश्व कप की अपनी पहली सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को बेकरार है। पहले टी-20 और फिर वन-डे सीरीज में क्लीन स्विप करने के बाद भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमां पर है। वहीं, घरेलू मैदान पर कैरेबियाई टीम अपने पेसर्स के दमपर हावी होना चाहेगी।

विज्ञापन


मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 22 अगस्त (गुरुवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा?

यह मैच एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

मैच का प्रसारण सोनी टेन 1 और सोनी टेन 1 HD में होगा। हिंदी कमेंट्री के लिए  सोनी टेन 3 और सोनी टेन 3 HD देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी के एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, डैरेन ब्रावो, शामारह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रकहीम कार्नवाल, शॉन डॉवरिच, शेनॉन गेब्रियल, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, कीमो पॉल, केमार रोच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें