इंग्लैंड के खिलाफ शानदार लय में था भारत
वेस्टइंडीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई शृंखला ने दिखा दिया कि भले ही उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोहली का बल्ला नहीं चल रहा हो लेकिन भारत के सफेद गेंद के खिलाड़ियों की क्रीज पर मौजूदगी दमदार रही।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला तकनीकी रूप से तीन विभिन्न देशों (त्रिनिदाद एवं टोबैगो, सेंट किंट्स एंड नेविस और अमेरिका) में खेली जाएगी।
दीपक हुड्डा ने अभी तक जितने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने दिखा दिया है कि वह इसमें अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में भी वह अच्छी लय में दिखे लेकिन उन्हें कोहली की वापसी के कारण बाहर होना पड़ा। इस सीरीज में हुड्डा को मौका मिल सकता है। वहीं, ऋषभ पंत एक बार फिर रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी ओपनिंग की थी।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।