फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA: 24 घंटे में बदली मोहम्मद सिराज की किस्मत, पहले टीम में नहीं मिली थी जगह; अब एकादश में हुए शामिल

Sat, 07 Feb 2026 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

IND vs USA Playing-11: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर ली है। भारत ने अमेरिका के खिलाफ मोहम्मद सिराज को एकादश में शामिल किया जो जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने उतरे।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप ए का मैच खेला जा रहा है। भारत इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरा है। भारत ने इस मैच के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह दी है जो 24 घंटे पहले तक टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं थे। सिराज को हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था जो चोट के कारण अंतिम समय में इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने से चूक गए। 
विज्ञापन

सैमसन-बुमराह प्लेइंग-11 में नहीं
अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम पहले बल्लेबाजी करने को लेकर चिंता में नहीं है। सूर्यकुमार ने साथ ही बताया कि इस मैच के लिए संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग-11 हिस्सा नहीं है। वहीं, बीमार होने के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की जगह सिराज को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। 

बुमराह के बाहर रहने पर बीसीसीआई ने दिया अपडेट
  • बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेट दिया।
  • बोर्ड ने बताया कि बीमार होने के कारण बुमराह अमेरिका के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं रहे।
  • बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके सेहत की निगरानी कर रही है।
  • बुमराह ने शुक्रवार की शाम अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थी कि बुमराह का इस मैच में खेलना संदिग्ध है।

सिराज के लिए अच्छा मौका
सिराज टी20 विश्व कप के लिए घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे। सिराज 2024 विश्व विजेता टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्हें इस बार जगह नहीं मिली थी। हालांकि, हर्षित के चोटिल होने के बाहर होने की वजह से सिराज अंतिम समय में 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने। लग रहा था कि सिराज भले ही टीम में आने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्हें एकादश में शामिल होने का मौका शायद ही मिले। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। 24 घंटे पहले तक टीम में नहीं रहे सिराज को पहले ही मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किया गया इसका कारण बुमराह का बीमार होना रहा।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
अमेरिका: सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें