फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Live Streaming: दूसरे टेस्ट के लिए हो जाइए तैयार! पडिक्कल-राहुल फिर दिखाएंगे दम, कब-कहां देखें मैच?

Sun, 23 Aug 2026 06:08 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India vs Sri Lanka Test LIVE Streaming: भारत के सामने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 2-0 से सीरीज जीतने का मौका है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर है। पहले टेस्ट में सुथार-जडेजा के दबदबे के बाद अब कोलंबो की स्पिन पिच पर भारत क्लीन स्वीप के साथ डब्ल्यूटीसी की दौड़ में अहम बढ़त हासिल करना चाहेगा।

विज्ञापन
श्रीलंका बनाम भारत - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पहले टेस्ट में जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वापसी की है। अब टीम की नजर सीरीज जीत के साथ महत्वपूर्ण डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने पर होगी। भारत ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश को उसकी धरती पर 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलदीप यादव - फोटो : ANI
कुलदीप यादव पर रहेंगी खास निगाहें
  • दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 को लेकर है और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कुलदीप यादव की हो रही है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप पहले टेस्ट में अपनी लय में नजर नहीं आए।
  • उन्होंने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। पहली पारी में उनका शुरुआती स्पेल प्रभावी रहा था, जिसमें उन्होंने कामिंदु मेंडिस को आउट किया। हालांकि इसके बाद वह अपनी सामान्य लाइन और लेंथ हासिल नहीं कर सके।
  • पहले टेस्ट में मैनव सुथार और रवींद्र जडेजा ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर जमकर दबाव बनाया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने कुलदीप को बरकरार रखने या उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका देने का विकल्प होगा। हालांकि कुलदीप के अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता को देखते हुए उन्हें बाहर बैठाना आसान फैसला नहीं होगा।

मानव सुथार - फोटो : BCCI
सुथार ने छोड़ी गहरी छाप
पहले टेस्ट में मैनव सुथार भारत के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने पहली पारी में 4/76 और दूसरी पारी में 6/55 के आंकड़े दर्ज किए। उनकी गेंदों में ड्रिफ्ट, डिप और टर्न ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इस प्रदर्शन ने संकेत दिया कि सुथार मौजूदा समय के साथ-साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रवींद्र जडेजा ने भी शानदार नियंत्रण दिखाते हुए दोनों पारियों में क्रमश: 3/57 और 1/71 के आंकड़े दर्ज किए। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी कुछ बेहतरीन स्पेल डालते हुए मैच में तीन विकेट हासिल किए।

केएल राहुल और पडिक्कल - फोटो : PTI
बल्लेबाजी में भी भारत मजबूत
  • पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने भी टीम की जीत की नींव मजबूत की।
  • साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने जिम्मेदारी अच्छी तरह संभाली।
  • केएल राहुल ने पहली पारी में 82 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में अपने आक्रामक अंदाज का शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 रन बनाए।
  • पंत की इस पारी ने भारत को श्रीलंका के सामने 372 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में मदद की।

श्रीलंका की टीम - फोटो : PTI
श्रीलंका के मध्यक्रम ने दिखाई लड़ने की क्षमता
पहले टेस्ट में श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दोनों पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि मध्यक्रम ने कई मौकों पर भारतीय गेंदबाजों को चुनौती दी। सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा ने बल्ले से टीम को संभालने की कोशिश की। गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो, केशरा नुवांथा और प्रभात जयसूर्या ने प्रभावित किया।

स्पिनरों के लिए मददगार होगी पिच
दूसरे टेस्ट में भी स्पिनरों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिन आक्रमण की भूमिका अहम होगी। भारत जहां अपनी बढ़त को सीरीज जीत में बदलना चाहेगा, वहीं श्रीलंका आखिरी मुकाबले में वापसी कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
हम यहां आपको भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स बता रहे हैं...

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त यानी रविवार से शुरू होगा। यह मैच सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस सुबह साढ़े नौ बजे होगा।

भारत-श्रीलंका टेस्ट टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत में दोनों टेस्ट मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अलग-अलग भाषाओं में प्रसारण के लिए अलग चैनल उपलब्ध रहेंगे।
  • अंग्रेजी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 HD
  • हिंदी: सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 HD
  • तमिल और तेलुगु: सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 HD

मोबाइल पर भारत vs श्रीलंका टेस्ट लाइव कैसे देखें?
मोबाइल फोन पर भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी। यानी जिन दर्शकों के पास टीवी देखने का विकल्प नहीं है, वे अपने स्मार्टफोन पर मैच देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और इस सीरीज से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।

क्या लैपटॉप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं?
हां। मोबाइल के अलावा लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी सोनी लिव के वेब प्लेटफॉर्म के जरिए भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज को लाइव देखा जा सकेगा। इस तरह दर्शक घर, ऑफिस या यात्रा के दौरान भी इंटरनेट के जरिए दूसरा टेस्ट देख सकते हैं। 

क्या भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज फ्री में देख सकते हैं?
हां, टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच देखने का विकल्प भी उपलब्ध है। जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन है, वे बिना अलग सोनी लिव सब्सक्रिप्शन के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें