फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: तीसरे वनडे में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 22 Jul 2021 02:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीत टीम इंडिया श्रीलंका को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। शिखर धवन की अगवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेल रही है। युवा जोश और अनुभव वाली इस टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। वहीं राहुल द्रविड़ को पहली बार श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया। द्रविड़ और शिखर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वनडे में कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जुलाई को कोलंबों में खेला जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि इस तीसरे मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा एकदविसीय मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के दरम्यान तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा दोनों देशों के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कितने बजे खेला जाएगा तीसरे वनडे?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा। 

किस चैनल पर देखा जा सकेगा भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच का का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मैच का जीवंत प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा। 

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

 
विज्ञापन

दोनों टीमें

भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, कृष्णप्पा गौतम, ईशान किशन, कुलदीप यादव भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडीक्कल, मनीष पांडेय, नीतीश राणा, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ।

श्रीलंका की टीम- दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालांका, अशेन बंडारा, मिनोद भानुका, दुष्मंता चमीरा, अकीला धनंजया, वानेंदु हसरंगा, शिरन फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, लाहिरू उदारा, ईशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, धनंजय लक्षन, रमेश मेंडिस, पथुम निसांका, भानुका राजपक्षा, कसुन रजीथा, लक्षन संदाकन, इसरू उडाना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें