फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: टीम इंडिया लकी इंदौर में जीतना चाहेगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज

Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टीम इंडिया शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान संभालेगी। कटक में अपने टी20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को पहले मैच में युवाओं ने जीत दिलाई, जबकि श्रीलंका के बल्लेबाजों ने समर्पण करके मैच एकतरफा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

टीम इंडिया को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जिसको देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज तैयारी के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया। मगर सवाल उठ रहा है कि इस प्रदर्शन का दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों पर कोई फायदेमंद असर पड़ेगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का भी श्रीलंका फायदा नहीं उठा पाया। श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का सामना करने में जूझते रहे।

बहरहाल, टीम इंडिया के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में हैं और इंदौर की पिच पर वो एक बार फिर कमाल करने के लिए बेकरार होंगे। वहीं टीम इंडिया के स्पिनर्स भी अच्छी लय में हैं और वो एक बार फिर अपनी फिरकी के जाल में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को उलझाने की कोशिश रहेंगे। 


संभावित टीमें

टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बेसिल थंपी और जयदेव उनाडकट।

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल परेरा, दनुश्का गुनाथिलाका, निरोशन डिकवेला, असेला गुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, चतुरंगा डी सिल्वा, सचित पथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नांडो और दुश्मंथा चमीरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें