फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: चहल ने लगाई लंका, टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Thu, 21 Dec 2017 01:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
विज्ञापन
केएल राहुल (61), युजवेंद्र चहल (चार विकेट) और एमएस धोनी (39* और दो स्टंपिंग व दो कैच) के बेहतरीन प्रदर्शनों की बदौलत टीम इंडिया ने कटक में बुधवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 93 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


यह रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज की थी। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को इंदौर में खेला जाएगा।

बाराबती स्टेडियम में श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 16 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हुई। युजवेंद्र चहल को (4 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट) बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रिस्ट स्पिनर्स ने श्रीलंका का काम किया तमाम

जयदेव उनाडकट - फोटो : BCCI
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। जयदेव उनाडकट ने दूसरे ही ओवर में निरोशन डिकवेला (13) को कवर्स में राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद उपुल थरंगा (23) ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए। 

हालांकि, इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने धावा बोला और 8 ओवर के भीतर श्रीलंका के 6 विकेट गिरा दिए। चहल ने चार जबकि कुलदीप ने दो विकेट झटके। चहल और कुलदीप की फिरकी पर श्रीलंकाई बल्लेबाज जमकर नाचे और एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटे।

चहल ने उपुल थरंगा (23), एंजेलो मैथ्यूज (1), असेला गुनारत्ने (4) और थिसारा परेरा (3) को अपना शिकार बनाया। वहीं चाइनामैन ने कुसल परेरा (19) और दासुन शनाका (1) को चलता किया।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अकिला धनंजय (7), दुश्मंथा चमीरा (12) और विश्वा फर्नांडो (2) को शिकार बनाकर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव ने दो और जयदेव उनाडकट को एक सफलता मिली।

राहुल की दमदार फिफ्टी से टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

केएल राहुल - फोटो : BCCI
इससे पहले केएल राहुल (61) और एमएस धोनी (39*) की धुआंधार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। 

धोनी के साथ मनीष पांडे 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 68 रन की अविजित साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा (17) और केएल राहुल (61) ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 38 रन की साझेदारी की। फिर एंजेलो मैथ्यूज ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित को मिडऑन पर चमीरा के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई।

यहां से श्रेयस अय्यर (23) और राहुल ने मोर्चा संभालते हुए 63 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया। राहुल ने इस बीच अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नुवान प्रदीप द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। राहुल ने 34 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से पचासा पूरा किया।
विज्ञापन

अंतिम ओवरों में पुराने रंग में दिखे धोनी

एमएस धोनी - फोटो : BCCI
यह जोड़ी खतरनाक होती, इससे पहले नुवान प्रदीप ने श्रेयस अय्यर (23) को विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया। जल्द ही 48 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाने वाले राहुल भी परेरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद धोनी और मनीष ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और रन की साझेदारी करके विशाल स्कोर तक पहुंचाया। धोनी ने 22 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 39* रन बनाए। मनीष पांडे ने 18 गेंदों में दो चौको और इतने ही छक्को की मदद से 32* रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें