वहीं
आईसीसी की मौजूदा टी-20 रैंकिंग में भी टीम इंडिया श्रीलंका से काफी आगे है। टी-20 रैंकिंग में भारत जहां तीसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका छह पायदान नीच 9वें स्थान पर है। श्रीलंका के मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को आसमान भी पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश होने के भी आसार नहीं है।
आंकड़ों के मुताबिक टीम इंडिया की जीत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड श्रीलंका में ही है। विदेशी जमीं पर भारत ने सबसे अधिक 59 जीत श्रीलंका में ही हासिल की हैं। जीत का यह आंकड़ा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (46), बांग्लादेश (45) और फिर इंग्लैंड (43) का नंबर आता है। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 10 में जीत और 4 में हार मिली है।
भारत ने प्रेमदासा स्टेडियम में 7 टी-20 मैच खेले हैं और उसे केवल एक मैच में अब तक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका का रिकॉर्ड इस मामले में बेहद खराब है। श्रीलंका ने इस मैदान पर 14 मैच खेले हैं और उसे केवल दो जीत नसीब हुई हैं। इसमें एक जीत
बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल उसे मिली थी।
संभावित टीमें
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनाडकट।
श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, अकिला धनंजय, दनुश्का गुनाथिलाका, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, थिसारा परेरा, कुसल परेरा, जीवन मेंडिस।