फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'हिटमैन' इन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले वन-डे में संभाल सकते हैं मैदान

Sun, 10 Dec 2017 08:50 AM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
team india - फोटो : ndtv
विज्ञापन
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा पहली बार टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले वन-डे में हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


मेजबान टीम की कोशिश श्रीलंका के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की होगी। बता दें कि श्रीलंका को लगातार 12 वन-डे मैचों में शिकस्त झेलना पड़ी है। चलिए गौर करते हैं कि पहले वन-डे में कौन से 11 खिलाड़ी मैदान संभाल सकते हैं:
 

ओपनर्स - रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में धमाकेदार वापसी की और एक शतक व एक अर्धशतक जमाया। वहीं वन-डे में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पिछले 6 वन-डे में दो शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। कप्तान के रूप में रोहित टीम का आगे से नेतृत्व करना चाहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करेंगे।

अजिंक्य रहाणे को अपने आप को साबित करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वो मिले मौको का फायदा नहीं उठा पाए। खबर है कि शिखर धवन का पहले वन-डे में खेलना संदिग्ध है। रहाणे के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

मिडिल ऑर्डर- श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी

एम एस धोनी - फोटो : twitter
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में 23 वर्षीय श्रेयस के पास चमकने का शानदार मौका है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी प्रतिभा दर्शाई थी और अब उनके पास बेहतरीन प्रदर्शन करने के कई मौके हैं। अय्यर की कोशिश अपने आप को साबित करने की होगी।

मनीष पांडे पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे क्रम पर मनीष अपने आप को साबित नहीं कर पाए थे, लेकिन उनमें काफी प्रतिभा है। केदार जाधव हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मनीष पर मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। हो सकता है कि उन्हें चौथे या पांचवें क्रम पर आजमाया जाए। मनीष इस मौके को भुनाना चाहेंगे।

दिनेश कार्तिक के पास अपनी जगह स्थापित करने का शानदार मौका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद अगली सीरीज में उन्हें बाहर कर दिया गया। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ कार्तिक ने 105 की औसत से रन बनाए। उम्मीद इस बात की ज्यादा है कि कार्तिक को चौथे क्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

एमएस धोनी को अपना अनुभव युवाओं से बांटना होगा। विराट की गैरमौजूदगी में धोनी पर अधिक जिम्मेदारी होगी। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के साथ-साथ धोनी को रोहित को कप्तानी में मदद भी करना होगी। धोनी के लिए 2017 अच्छा बीता है। उन्होंने 2013 के बाद से पहली बार 700 से अधिक रन बनाए। अब उनके पास वन-डे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने का मौका भी है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वो इस उपलब्धि को हासिल करना चाहेंगे।

ऑलराउंडर्स- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या ब्रेक के बाद वापसी करेंगे जो टीम के लिए बेहद अच्छी खबर है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में हार्दिक का बल्ला फ्लॉप रहा। लेकिन उनकी कोशिश अब दमदार वापसी की होगी। 

स्पिनर्स- कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

कुलदीप यादव - फोटो : PTI
अनुभवी स्पिनर्स रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की कमी इन दोनों स्पिनरों के कारण नहीं खल रही है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों ने अपनी जगह स्थापित कर ली हैं। 

चहल और यादव को आईपीएल का अच्छा अनुभव हासिल है और दोनों को उसी के अनुभव का अच्छा खासा फायदा मिला। चहल और कुलदीप की खासियत यही रही है कि दोनों ज्यादा रन नहीं खर्च करते और विकेट निकालकर टीम को फायदा पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

तेज गेंदबाज - भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह सीमित ओवर प्रारूप में टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके हैं। भुवनेश्वर ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट खेला था, लेकिन इसके बाद वो शादी की छुट्टी पर चले गए थे। अब वो टीम के साथ जुड़कर वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे, जैसा पहले कर रहे थे।

24 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने भुवी का अच्छे से साथ निभाया है। बुमराह ने यॉर्क स्पेशलिस्ट का टैग हासिल किया है और टीम को कई अहम मौको पर नजदीकी मुकाबलों में जीत दिलाई है। उनसे एक बार फिर टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें