भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे से खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच के जीवंत प्रसारण का मजा लिया जा सकता है।
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।
भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, कृष्णप्पा गौतम, ईशान किशन, कुलदीप यादव भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडीक्कल, मनीष पांडेय, नीतीश राणा, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, संजू सैमसन, पृथ्वी शॉ।
श्रीलंकाई टीम- दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असालांका, अशेन बंडारा, मिनोद भानुका, दुष्मंता चमीरा, अकीला धनंजया, वानेंदु हसरंगा, शिरन फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, लाहिरू उदारा, ईशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, धनंजय लक्षन, रमेश मेंडिस, पथुम निसांका, भानुका राजपक्षा, कसुन रजीथा, लक्षन संदाकन, इसरू उडाना।