फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिनर्स के प्रदर्शन से खुश हैं श्रीलंकाई गेंदबाजी कोच वास

Sat, 12 Aug 2017 10:00 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
चामिंडा वास - फोटो : cricket world
विज्ञापन
श्रीलंका के गेंदबाजी कोच चमिंडा वास ने अपने स्पिनरों मलिंदा पुष्पकुमार और लक्षण सनदाकन के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई जिन्होंने तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन भारत के पांच विकेट चटकाते हुए मेहमान टीम को छह विकेट पर 329 रन ही बनाने दिए।
विज्ञापन


भारत एक समय 400 रन के करीब पहुंचता नजर आ रहा था लेकिन अंतिम दो सत्र में बायें हाथ के स्पिनर पुष्पकुमार (40 रन पर तीन विकेट) और चाइनामैन सनदाकन (84 रन पर दो विकेट) ने मेजबान टीम को वापसी दिलाई। भारत ने अंतिम दोनों सत्र में तीन-तीन विकेट चटकाए।

वास ने प्रेस काफ्रेंस में कहा, ‘‘गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, विशेषकर स्पिनरों ने। हमने पहले दिन उन्हें 320 रन (329 रन) पर रोका। मैं स्पिनरों से काफी खुश हूं। अंत में विश्व फर्नांडो के अंतिम दो स्पैल भी अच्छे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है। हमने पहले कुछ घंटों में देखा कि गेंद कैसा बर्ताव कर रही है और बल्लेबाज कैसे रन बना रहे हैं। यह कैंडी का पारंपरिक विकेट है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें