फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पारियों में तीन शतक: सोनल दिनुषा टेस्ट की दोनों पारी में सैकड़ा लगाने वाले आठवें श्रीलंकाई, दीवार बने

Thu, 27 Aug 2026 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली। दिनुषा ने दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए जिससे श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
सोनल दिनुषा - फोटो : SLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया। दिनुषा ने दूसरी पारी में शतक लगाया और श्रीलंका को मुश्किल से उबारा। दिनुषा टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। भारत को अंतिम दिन श्रीलंका के चार विकेट गिराने थे, लेकिन दिनुषा उनके सामने चट्टान की तरह खड़े हो गए। 
विज्ञापन

नुवंथा के साथ दमदार साझेदारी
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया था और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था। पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले लग रहा था कि भारत पहले ही सत्र में मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन दिनुषा ने केशारा नुवंथा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की जिससे पहला सत्र पूरी तरह श्रीलंका के नाम रहा। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 229 रन से की थी। टीम की बढ़त महज 16 रन की थी और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। दिनुषा ने पूरी सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। दिनुषा ने तीसरे सत्र में शतक पूरा किया। 

दिनुषा ने भारतीय टीम को किया परेशान
भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट चटकाने के लिए जूझना पड़ा। दिनुशा लगातार भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके लिए इसी तरह की टिप्पणी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा सीरीज की चारों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं और अब तक दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। 25 वर्षीय दिनुशा ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और मुस्कुराते हुए हाथ आसमान की ओर उठाकर जश्न मनाया। नुवंथा भी एक छोर पर डटे रहे और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। पूरे सत्र में बेअसर नजर आए भारतीय गेंदबाजों ने सत्र के आखिर में एकमात्र मौका बनाया। जडेजा की गेंद नुवंथा के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें पगबाधा आउट दे दिया, लेकिन डीआरएस में पता चला कि गेंद विकेटों पर नहीं लग रही थी। लंच ब्रेक के बाद हालांकि, मानव सुथार ने नुवंथा को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। नुवंथा आउट हो गए, लेकिन दिनुषा टिके रहे और उन्होंने शतक जड़ा। 
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल
सोनल चार पारियों में तीन शतक लगाने के साथ ही दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। दिनुषा उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन शतक लगाए हैं। दिनुषा से पहले अरविंद डि सिल्वा, जैक कैलिस, हाशिम अमला, कुमार संगकारा, युनिस खान, मार्नस लाबुशेन और केन विलियमसन ऐसा कर चुके हैं। अरविंद डि सिल्वा ने दो बार ऐसा किया है। 

दिनुष्का आठवें श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े हैं। उनसे पहले अरविंद डि सिल्वा, कुमार संगकारा, दलीप मेंडिस, असांका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डि सिल्वा और कामिंद मेंडिस ऐसा कर चुके हैं। वहीं, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दिनुषा तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें