फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने जीत से की नए साल की शुरुआत, दूसरे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

Wed, 08 Jan 2020 02:34 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

भारत ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से हराते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:08 PM, 07-Jan-2020

भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

भारत ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका को दूसरे टी-20 में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से केएल राहुल (45), श्रेयस अय्यर (34), शिखर धवन (32) और विराट 30* रन बनाकर पंत (1*) के साथ नाबाद लौटे। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए नवदीप सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट झटके।

10:00 PM, 07-Jan-2020

भारत को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 22 रन

16 ओवर्स के बाद भारत को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 22 रन। श्रीलंका को किसी भी हाल में विकेट निकालना होगा। विराट और अय्यर को जोड़ी को तोड़ना होगा। हालांकि, टीम इंडिया नए साल की पहली जीत के बेहद करीब है। इस ओवर में भारत के खाते में 17 रन आए। वहीं,18वें ओवर की पहली गेंद पर लाहिरु कुमारा ने श्रेयस अय्यर को शनाका के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया। अय्यर ने 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

09:57 PM, 07-Jan-2020

भारत का स्कोर 100 के पार

15वें ओवर में भारत के खाते में केवल पांच रन आए। इसी के साथ भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 110 र बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 18* और विराट कोहली 7* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 104/2 

 

विज्ञापन
09:52 PM, 07-Jan-2020

14 ओवर्स के बाद भारत को जीत के लिए चाहिए 44 रन

14 ओवर्स का खएल खत्म हो चुका है। भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 44 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में आठ विकेट शेष हैं। 14वें ओवर में भारत के खाते में छह रन आए। श्रेयस अय्यर 16* और विराट कोहली 4* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:48 PM, 07-Jan-2020

13 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 93/2 

इस ओवर में भारत के खाते में पांच रन आए। श्रेयस अय्यर 11* और विराट कोहली 3* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
09:43 PM, 07-Jan-2020

धवन 32 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। वह 32 रन बनाकर आउट हो गए। हसरंगा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। श्रेयस अय्यर 10* और विराट कोहली 3* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 88/2 

09:39 PM, 07-Jan-2020

11 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/1

11 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में भारत के खाते में आठ रन आए। शिखर धवन 32* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:30 PM, 07-Jan-2020

केएल राहुल के रूप भारत को पहला झटका

दसवें ओवर की पहली गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने धवन और केएल राहुल की सलामी जोड़ी को तोड़ा। हसरंगा ने केएल राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में छह चौके की मदद से 45 रन बनाए। पहले विकेट के लिए राहुल और धवन के बीच 71 रन की साझेदारी हुई। 10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 र बना लिए हैं। शिखर धवन 26* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:25 PM, 07-Jan-2020

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 63/0

श्रीलंका को विकेट की तलाश है। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अभी तक 63 रनों की साझेदारी कर ली है। सातवें ओवर में भारत के खाते में केवल पांच रन आए। शिखर धवन 17* और केएल राहुल 44* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:16 PM, 07-Jan-2020

भारत का स्कोर 50 के पार

इस ओवर में एक रन के साथ ही भार का स्कोर 50 के पार हो गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत की है। इस ओवर में केवल पांच रन भारत के खाते में आए। इसके साथ ही छह ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 54/0 हो गया है। शिखर धवन 14* और केएल राहुल 38* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:13 PM, 07-Jan-2020

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 49/0

पांच ओवर का खेल खत्म हो चुका है। इन पांच ओवरों में भारत ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। केएल राहुल के लगातार दो चौके की मदद से इस ओवर में भारत के खाते में 10 रन आए।शिखर धवन 13* और केएल राहुल 35* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:08 PM, 07-Jan-2020

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/0

इस मुकाबले में भारत ने सधी शुरुआत की है। चार ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। इस ओवर में भारत के खाते में 11 रन आए। शिखर धवन 12* और केएल राहुल 27* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:02 PM, 07-Jan-2020

तीन ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 28/0

शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है। इस ओवर में भारत के खाते में 12 रन आए। शिखर धवन 10* और केएल राहुल 18* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:58 PM, 07-Jan-2020

दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 16/0

इस ओवर में भारत के खआते में आठ रन आए। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर दो ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 16 रन हो गए हैं। शिखर धवन 7* और केएल राहुल 9* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:51 PM, 07-Jan-2020

भारत की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका के 143 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने एक ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए हैं। शिखर धवन 7* और केएल राहुल 1* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0

08:35 PM, 07-Jan-2020

भारत को मिला 143 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत के सामने जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य रखा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक कुसल परेरा (34 रन) बनाए। वहीं, भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और कुलदीप यादव व नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और वॉशिगटन सुंदर को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

08:29 PM, 07-Jan-2020

शार्दुल ने धनंजय डि सिल्वा और इसुरु उदाना को बनाया शिकार

शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में दो विकेट चटकाए। शार्दुल ने ओवर की दूसरी गेंद पर डि सिल्वा (17), पांचवीं गेंद पर इसुरु उदाना (1) और आखिरी गेंद पर मलिंगा को अपना शिकार बनाया। इस ओवर में 3 रन के साथ तीन विकेट भी गिरे। 19 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 130/9

08:23 PM, 07-Jan-2020

बुमराह ने शनाका को किया चारों खाने चित

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमरहा ने दासुन शनाका (7) को चारों खाने चित कर दिया। बुमराह ने शनाका को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस ओवर में चार रन आए। धनंजय डि सिल्वा 17* और वानिंदु हसरंगा 2* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, 18वें ओवर में श्रीलंका के खाते में 10 रन आए। 18 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 127/6

08:18 PM, 07-Jan-2020

16 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/5

16 ओवर्स का खेल हो चुका है। श्रीलंका ने पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। अब केवल चार ओवर्स का खेल बचा है। देखना होगा इन चार ओवरों में श्रीलंका के खाते में कितने रन आते हैं। इस ओवर में नौ रन आए।

08:14 PM, 07-Jan-2020

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

14.5 ओवर में नवदीप सैनी ने भानुका राजपक्षे को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। इस ओवर में श्रीलंका के खाते में दो रन आए, जबकि एक विकेट गिरा। धनंजय डि सिल्वा 3* और दासुन शनाका 5* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 104/5

 

08:07 PM, 07-Jan-2020

श्रीलंका को लगा चौथा झटका, कुलदीप ने परेरा को किया आउट

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कुसल परेरा को गब्बर शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। परेरा ने 28 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाए। कुलदीप के इस ओवर में एक विकेट के साथ 11 रन आए। भानुका राजपक्षे 9* और धनंजय डि सिल्वा 0* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 102/4

 

08:03 PM, 07-Jan-2020

13 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 91/3

13 ओवर्स खत्म होने के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए। 13वें ओवर में श्रीलंका के खाते में सात रन आए। कुसल परेरा 28* और भानुका राजपक्षे 5* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 07-Jan-2020

कुलदीप ने ओशादा फर्नांडो को किया चलता

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ओशदा फर्नांडो (10) को स्टंप आउट कराया। इस ओवर में श्रीलंका के खाते में एक विकेट के साथ नौ रन आए। कुसल परेरा 18* और भानुका राजपक्षे 1* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 84/3

07:55 PM, 07-Jan-2020

11 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 75/2

फर्नांडो ने इस ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। सुंदर के इस ओवर में आठ रन खर्च किए। कुसल परेरा 18* और ओशादा फर्नांडो 10* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:49 PM, 07-Jan-2020

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 67/2

10 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में केवल तीन रन आए। यहां से परेरा और फर्नांडो को मिलकर एक अच्छी साझेदारी करनी होगी और स्कोर को आगे ले जाना होगा। कुसल परेरा 16* और ओशादा फर्नांडो 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:45 PM, 07-Jan-2020

नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 64/2

नौवें ओवर में श्रीलंका के खाते में नौ रन आए। परेरा ने ओवर की पांचवी गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया। कुसल परेरा 15* और ओशादा फर्नांडो 3* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:40 PM, 07-Jan-2020

गुणाथिलाका के रूप में श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को धनुष्का गुणाथिलाका (20) के रूप में दूसरा झटका लगा। नवदीप सैनी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर लिया। इस ओवर में श्रीलंका के खाते में तीन रन और एक विकेट आए। आठ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 56/2

07:36 PM, 07-Jan-2020

सात ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 53/1

सात ओवर्स खत्म होने के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए। सातवें ओवर में श्रीलंका के खाते में पांच रन आए। धनुष्का गुणाथिलाका 20* और कुसल परेरा 6* क्रीज पर मौजूद हैं।

07:32 PM, 07-Jan-2020

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 48/1

अविष्का के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कुसल परेरा आए हैं। छठे ओवर में श्रीलंका के खाते में नौ रन आए। गुणाथिलाका ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। धनुष्का गुणाथिलाका 18* और कुसल परेरा 4* क्रीज पर मौजूद हैं।

07:27 PM, 07-Jan-2020

भारत को मिली पहली सफलता, अविष्का 22 रन बनाकर आउट

पांचवें ओवर की चौथी गंद पक भारत को अविष्का फर्नांडो के रूप में पहली सफलता मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने अविष्का वनदीप सैनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अविष्का ने 16 गेंदों में पांच चौके की मदद से 22 रन बनाए। इस ओवर में श्रीलंका के खाते में आठ रन आए। पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/1

07:23 PM, 07-Jan-2020

चार ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 31/0 

चौथा ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास था। इस ओवर में दो चौके की मदद से नौ रन बने। एक धनुष्का ने तो दूसरा अविष्का फर्नांडो ने लगाए। धनुष्का गुणाथिलाका 11* और अविष्का फर्नांडो 21* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

07:17 PM, 07-Jan-2020

तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0 

अविष्का फर्नांडो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। नवदीप सैनी के इस ओवर में उन्होंने दो शानदार चौके लगाकर श्रीलंका के स्कोर को 22 तक पहुंचाया। धनुष्का गुणाथिलाका 5* और अविष्का फर्नांडो 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

07:10 PM, 07-Jan-2020

दो ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोरः 12/0

दूसरे ओवर में श्रीलंका के खाते में केवल पांच रन आए। इस ओवर में अविष्का ने शार्दुल ठाकुर के गेंद पर एक शानदार चौका लगाया। धनुष्का गुणाथिलाका 0* और अविष्का फर्नांडो 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

07:04 PM, 07-Jan-2020

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने समाचार लिखे जाने तक एक ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के सात रन बना लिए हैं। धनुष्का गुणाथिलाका 0* और अविष्का फर्नांडो 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोरः 7/0

07:00 PM, 07-Jan-2020

भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को चुना है। वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। वहीं, रविंद्र जडेजा को बाहर रखा गया है।

06:58 PM, 07-Jan-2020

बुमराह पर फिर होगी निगाह

चोट के कारण चार महीने बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का सभी को बेसब्री से इंतजार था लेकिन बारिश और फिर मैदान गीला होने के कारण गुवाहाटी में मैच नहीं हो सका।

06:56 PM, 07-Jan-2020

धवन और राहुल में होड़

शिखर धवन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं जबकि राहुल ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत कर लिया है। पहला मैच धुलने से धवन के लिए चुनौती इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि एक मैच कम हो गया है।

06:35 PM, 07-Jan-2020

पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि पहले मुकाबले में भी भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मगर बारिश की वजह से वह मुकाबला रद्द हो गया था।

06:30 PM, 07-Jan-2020

ऐसी है प्लेइंग XI

भारत: भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर),ओशादा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा।

06:22 PM, 07-Jan-2020

भारत ने जीत से की नए साल की शुरुआत, दूसरे टी-20 में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है....भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें