पहला मुकाबला जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'इस पारी के शुरुआत में ही में सिंगल लेने के दौरान चोट लग गई थी। शुक्र है कि यह हैमस्ट्रिंग नहीं था। इसलिए मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिये मैदान से चला गया था। कुल मिलाकर टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोहति और शिखर ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत में भुवी ने अपना अनुभव दिखाया और बेहतरीन गेंदबाजी की। ओवरऑल यह एक अच्छा टीम प्रयास था।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम टी-20 में ऐसा करने के लिए लंबे समय से तलाश कर रहे थे। यह हमारे सबसे संतुलित प्रदर्शनों में से एक था। आपको दक्षिण अफ्रीका को श्रेय देना होगा कि उन्होंने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। हम 16वें ओवरों में 220 का रन स्कोर करने की सोच रहे थे लेकिन धोनी के आउट होने के बाद हमें इसे वापस खींचना पड़ा। यह समय अपने देश के लिए खेलने का अवसर है और हमारे पास नए चेहरे हैं जो हर समय उन अवसरों की तलाश कर रहे हैं, इसलिए हर बार एक नई प्रेरणा मिलती है।'
हार से हूं बहुत निराश: जेपी डुमिनी
उन्होंने कहा, 'इस हार से बहुत निराश हूं। हम पहले छह ओवरों में हमेशा विकेट लेने के बारे में सोच रहे थे और वे गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि वह टीम की बल्लेबाजी से संतुष्ट हैं। वास्तव में मैं खुश था, लेकिन हम साझेदारी नहीं कर सके। गेंदबाजी में भी अपनी योजना से खुश हूं लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में भटक गए। हम साझेदारी करने में नाकाम रहे। नये खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं।'
टी-20 में 5 विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'मेरे लिए टी-20 में पांच विकेट पाना आश्चर्य की बात है। मैं केवल अच्छे एरिया में गेंदबाजी करना चाह रहा था और इसका परिणाम उस पर है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इससे नहीं मतलब कि वे कैसे गेंदबाजी कर रहे थे और कैसे विकेट ले रहे थे। हमने अपनी गेंदबाजी की योजना बनाई और यह हमारे लिए काम किया। मुझे कठिन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने में मजा आता है। नकल बॉल के बारे में उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसपर मैं लगभग एक साल से काम करते आ रहा हूं और आजकल आपको विकेट लेने के नए तरीके निकालने की जरूरत है।'