फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 100+ रनों का लक्ष्य चेज करते हुए अच्छा नहीं है भारत का रिकॉर्ड, 2021 से गंवाए हैं 50 प्रतिशत मैच

Sun, 16 Nov 2025 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका था, लेकिन भारतीय टीम 124 रन भी नहीं बना सकी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की स्थिति इस मैच में अच्छी थी और उसने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त भी ले ली थी। इसके बावजूद उसे हार मिली। भारत अब दो मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गया है। 2021 से 100+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 50 प्रतिशत मैच गंवाए हैं। एक समय चेज करना भारत को पसंद था, लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही है। 
विज्ञापन

15 साल बाद भारतीय जमीन पर जीता दक्षिण अफ्रीका
तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 साल में पहली बार भारत को घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच गंवाना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस टेस्ट मैच में जीत हासिल करना विशेष है। उसने इस मैच से पहले आखिरी बार भारतीय जमीन पर फरवरी 2010 में टेस्ट मैच जीता था। उस वक्त टीम ने भारत को पारी और छह रनों से हराया था।

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा न्यूनतम लक्ष्य का बचाव किया
दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह अपना दूसरे न्यूनतम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 117 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था और अब भारत के खिलाफ 124 रनों के लक्ष्य का बचाव कर लिया है। 
विज्ञापन

16 में से जीते सिर्फ पांच मैच
भारत ने 2021 से 100+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 प्रतिशत मैच गंवाए हैं। भारत ने इस दौरान 16 में से सिर्फ पांच मैच जीते हैं, जबकि आठ में उसे हार मिली है। वहीं, तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को घर में 2-0 से हराया था। भारत के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका था, लेकिन भारतीय टीम 124 रन भी नहीं बना सकी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें