युजवेंद्र चहल की धारदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वन-डे में 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसाल किया। उनके इस फैसले को पहले तेज गेंदबाजों और फिर स्पिनरों ने सही साबित किया। बाकी बची कुची कसर शिखर धवन और विराट कोहली ने अपने बल्ले से पूरी कर दी।
डरबन वन-डे के बाद सेंचुरियन में एक बार फिर भारतीय स्पिनरों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज अपने घुटने टेकते हुए नजर आए। प्रोटियाज टीम 32.2 ओवर में महज 118 रन ही बना सकी। प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन संयुक्त रूप से जेपी डुमिनी और खाया जोंडो ने बनाए। इन दोनों ने ही 25 रन छोटी लेकिन अहम पारी खेली।
मैच में
युजवेंद्र चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह उनके वन-डे क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। चहल के अलावा
कुलदीप यादव ने 3 और
भुवनेश्वर-
बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।
119 रन के इस आसान से लक्ष्य को टीम इंडिया ने 20.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से धवन ने सबसे ज्यादा 51, जबकि कोहली ने 46 रन बनाए, जबकि रोहित महज 15 रन ही बना सके। रोहित को कागिसो रबाडा ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ताश के पत्तों की तरह ढहे अफ्रीकी बल्लेबाज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : cricbuzz
मैच में द. अफ्रीका को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने हाशिम अमला के रूप में दिया। अमला ने 23 रन बनाकर विकेट के पीछे धोनी के हाथों आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (20) ने टीम इंडिया को अपना विकेट गिफ्ट में दिया।
युजवेंद्र चहल की गेंद अपेक्षाकृत उतनी अच्छी नहीं थी, जिस पर कॉक बड़ा शॉट खेलने गए और डीप मिडविकेट पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने एडेन मार्करम (8) को डीप मिडविकेट में भुवनेश्वर कुमार के हाथों झिलवाकर मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया।
इसी ओवर में यादव ने डेविड मिलर को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। मिलर खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका के यह चार विकेट केवल 12 रन के अंतराल में गिरे। मेजबान टीम का दूसरा, तीसरा व चौथा विकेट 51 रन के स्कोर पर गिरा।
यहां से डेब्यूटेंट खाया जोंडो (25) ने जेपी डुमिनी ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को संभालने की कोशिश की। मगर जोंडो को चहल ने पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। अगले ओवर में चहल ने जेपी डुमिनी (25) को LBW आउट करके मेजबान टीम को तगड़ा झटका दिया।
इसके बाद आए कागिसो रबाडा 1 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए। अगले ही ओवर में मोर्ने मोर्कल भी LBW आउट हुए। उन्हें चहल ने 1 रन पर पवेलियन भेजा।
इन दोनों के आउट होने पर कप्तान कोहली ने बुमराह के हाथ में गेंद पकड़ाई। उन्होंने इमरान ताहिर को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। प्रोटियाज का आखिरी विकेट क्रिस मौरिस के रूप में गिरा। मौरिस 14 रन बनाकर चहल के पांचवें शिकार बने।