फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: बारिश कर सकती है पहले टेस्ट का मजा किरकिरा, विशाखापट्नम में छाए संकट के बादल

Tue, 01 Oct 2019 08:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वाइजैग स्टेडियम - फोटो : file photo
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से खेले जाने पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार बारिश हो रही है और तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है।
 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा ( दक्षिण अफ्रीका बनाम बोर्ड अध्यक्ष एकादश ) - फोटो : social Media
मैच के दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 50 और 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है जबकि आखिरी के दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर विजयनगरम में दक्षिण अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच का शुरुआती दिन तेज बारिश के कारण धुल गया था।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया।अब टीम इंडिया दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : file photo
बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ हुई थी। अब दो अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगा, जिसका पहला मुकाबला विशाखापट्नम में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें