फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार-जीत नहीं, 'साख' और 'क्लीन स्वीप' के बीच का मुकाबला होगा जोहानसबर्ग टेस्ट

Wed, 24 Jan 2018 09:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद टीम इंडिया तीसरे मैच में पूरे दम के साथ उतरेगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाना चाहेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 72 रन से करारी हार का सामान करना पड़ा था। वहीं, सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 135 रन से करारी हार मिली थी। हाल ही में चयन को लेकर आलोचनाएं झेलने के बाद कप्तान विराट कोहली तीसरे टेस्ट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस बात का संकेत तब मिला जब इस दौरे पर गए सभी तेज गेंदबाजों ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान अभ्यास करते हुए नजर आए। 

तीसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि पहले मैच के हीरो रहे भुवनेश्वर कुमार को दूसरे टेस्ट में बाहर बैठाकर कोहली कई दिग्गज खिलाड़ियों की आलोचना का शिकार हो चुके हैं, ऐसे में वह इस टेस्ट उन्हें बाहर बैठकर फिर वही गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। बता दें कि पहले टेस्ट में भुवी ने 6 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन


वैसे तो बुधवार को जोहानसबर्ग में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में बदलाव किए जाने को लेकर लोग रहाणे के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। लगता है कि तीसरे व आखिरी टेस्ट में अंजिक्य रहाणे को शामिल किया जा सकता है। अभ्यास सत्र के दैरान रहाणे ने कप्तान कोहली के साथ जमकर प्रैक्टिस की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। इनको रोहित शर्मा की जगह स्थान मिल सकता है। क्योंकि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में मात्र 78 रन ही बना सके हैं। हालांकि, यह मजह एक आकलन है, बाकी का पता तो मैच के दिन ही चलेगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया
सूत्रों की मानें तो टीम इंडिया तीसरे टेस्ट के लिए छह बल्लेबाजों के साथ उतर सकता है। साथ ही अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को इस टेस्ट में मौका मिल सकता। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम में किसी भी बदलाव की संभावना न के बराबर नजर आती है। 

वांडरर्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और वह यह अभी तक कोई भी टेस्ट हारी नहीं है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर चार टेस्ट ( नवंबर 1992 , जनवरी 1997, दिसंबर 2006 और दिसंबर 2013 ) खेले हैं और एक भी नहीं हारा है। 

विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में यह पहली हार है। इसके साथ ही टीम इंडिया का 2015 से लगातार सीरीज जीतते आ रहे हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 9 सीरीज जीते हैं। टीम इंडिया यदि सीरीज 3-0 से हारती भी है तो  टेस्ट में नंबर-1 होने का स्थान नहीं गंवाएगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन- 

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एगर, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, क्विंटन  डि कॉक, केशव महाराज, मोर्ने मोर्कल, वेर्नोन फिलैंडर, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें