फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रोशनी के बाद बारिश ने धोया आखिरी सत्र का खेल, रोहित के शतक से भारत 224/3

Sat, 19 Oct 2019 04:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार से रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुरू हुआ। खराब रोशन की वजह से पहले दिन का खेल महज 58 ओवर ही चल पाया। श्रृंखला में हिटमैन रोहित शर्मा के तीसरे शतक और रहाणे की फिफ्टी के बूते टीम इंडिया पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना पाई। रोहित शर्मा (117) और अजिंक्य रहाणे (83) नाबाद लौटे।

विज्ञापन


इसके पहले जब सिक्का उछला तो एक बार फिर मेजबान कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। सुबह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 39 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिरा दिए। मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि बाद में गेयर शिफ्ट करते हुए तेज गति से रन भी बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 185 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

रोहित शर्मा का टेस्ट शतक - फोटो : ट्विटर

रोहित ने छक्का लगाते हुए अपने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। इसी के साथ 'हिटमैन' एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। इसके पहले रहाणे ने भी 21वां अर्धशतक पूरा किया।

रोहित का घरेलू मैदान पर छठा शतक, विदेश में एक भी नहीं

रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।

भारत की खराब शुरुआत

रबाडा और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
कगिसो रबाडा ने पारी के पांचवें ओवर में भारत को बड़ा झटका किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। मयंक स्लिप में आसान कैच थमाकर 10 रन बनाकर आउट हुए।

मयंक को आउट करने के बाद कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। रबाडा ने जोदार अपील की थी, लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया, हालांकि कप्तान फाफ डु प्लेसी ने रिव्यू लेने का फैसला किया और फैसला रबाडा के पक्ष में रहा और पुजारा एलबीडब्लू आउट हुए।

एनरिच नॉतर्जे ने टेस्ट करियर का अपना पहला शिकार विराट कोहली को बनाया। एनरिच की एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया, हालांकि फैसला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा और कोहली को वापस 12 रन बनाकर लौटे।

शहबाज नदीम को मिली टेस्ट कैप

शहबाज नदीम
कुलदीप यादव शुक्रवार की शाम को चोटिल होकर रांची टेस्ट से बाह हो गए। उनकी जगह शहबाज नदीम को टीम में शामिल किया और आज वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। इस मुकाबले में इशांत शर्मा को आराम दिया गया है।

टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में तीसरा टेस्ट औपचारिक लग रहा है। मगर टीम इंडिया 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 203 रन से, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने प्रोटियाज को एक पारी और 137 रन से करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली - फोटो : social media
भारत की प्लेइंग इलेवन - मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, शाहबाज नदीम, उमेश यादाव और मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
- डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबेयर हमजा, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), टेंबा बावुमा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्तजे और लुंगी एंगिडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें