फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज, युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका

Thu, 06 Oct 2022 08:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।

सार

रोहित शर्मा, विराट, केएल राहुल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी शिखर धवन की अगुवाई में युवा जोश से लबरेज टीम इंडिया मजबूत दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे मैच में हराने के इरादे से बृहस्पतिवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी। इसके साथ ही भारतीय टीम 12 वर्ष बाद अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतना चाहेगी। 

विज्ञापन


वहीं, इस वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम इंडिया उस हार का हिसाब चुकाने का लक्ष्य लेकर मुकाबले में उतरेगी। भारत ने अपनी धरती पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।

दूसरी ओर रोहित शर्मा, विराट, केएल राहुल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका होगा। हालांकि बावुमा, डि कॉक, मार्करम, मिलर और रबादा जैसे खिलाड़ियों से सजी द. अफ्रीकी टीम को हराना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


बारिश की वजह से अभ्यास नहीं कर सकीं टीमें 
दक्षिण अफ्रीकी टीम बुधवार को लखनऊ पहुंच गई। हालांकि दिनभर हुई बारिश के चलते किसी भी टीम ने अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। लखनऊ वनडे में टीम इंडिया की बात की जाए तो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गेंदबाजी विभाग में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं जो लंबे समय से टीम में अपनी स्थायी जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं। 

कप्तान धवन के साथ शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते हैं। मध्यक्रम में श्रेयस, सैमसन, शार्दुल और इशान किशन को क्षमता से अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। रजत पाटीदार और गेंदबाज मुकेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण का मौका मिल सकता है। रजत ने आईपीएल एलिमिनेटर  में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 54 गेेदों पर 112 रन की पारी खेली थी।

खराब मौसम बना परेशानी का सबब 
दिनभर हुई बारिश पहले मैच के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दोपहर बाद बारिश कम होते देख ग्राउंड स्टाफ ने कवर हटाना शुरू ही किया था पर फिर से बारिश आ गई। कवर दोबारा बिछाना पड़ा आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा, बृहस्पतिवार को बारिश हो सकती है। मौसम के बदलाव की संभावना कम ही है।

अगला विश्वकप खेलने की है तमन्ना : धवन
भारतीय कप्तान शिखर धवन का कहना है कि टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जो टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं, जहां तक मेरा सवाल है तो मैं अपने कॅरिअर से पूरी तरह संतुष्ट हूं। बस अगले साल भारत के लिए विश्वकप खेल सकूं, इसी पर पूरा फोकस रहेगा।

संभावित प्लेइंग-11
भारत:
 शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार/राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन/एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें