फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 Cricket: 2006 में भारत के पहले टी20 का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों ने संन्यास लिया, अकेले कार्तिक ने तीन साल बाद की वापसी

Sun, 05 Jun 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिनेश कार्तिक भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो देश के पहले टी20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे और अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं। उस टीम के बाकी सभी सदस्य अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 
 
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक एक बार फिर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। पहले टी20 में उनके टीम में रहने की संभावना बहुत ज्यादा है। ऐसा होने पर कार्तिक तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे और वो टीम के एकमात्र खिलाड़ी होंगे, जो देश के लिए पहला टी20 मैच खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। उस टीम के बाकी सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन कार्तिक ने तीन साल बाद फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन


भारत ने अपना पहला टी20 मैच साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और अब इसी टीम के खिलाफ भारत को 160वां मैच खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुए भारत के पहले टी20 मैच में सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, अजीत आगरकर, इरफान पठान, दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में ग्रीम स्मिथ, हर्शल गिब्स, एबी डिविलियर्स और एल्बी मोर्केल ने यह मैच खेला था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। भारत ने एक गेंद रहते यह मैच छह विकेट से जीत लिया था। कार्तिक ने इस मैच में 28 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के भी सभी खिलाड़ियों ने लिया संन्यास 
2006 में भारत के खिलाफ खेलने वाली अफ्रीकी टीम के सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। अफ्रीका की नई टीम टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अब भारत का सामना करेगी। वहीं, कार्तिक एक बार फिर से खुद को साबित करने के इरादे से इस मैच में उतरेंगे। 16 साल पहले टी20 करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक लगातार टीम से अंदर से बाहर होते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 32 टी20 मैच खेले हैं और 26 पारियों में 33.25 के औसत से 399 रन बनाए हैं। वो 14 बार नाबाद रहे हैं और पारी खत्म करके ही वापस लौटे हैं। 

टी20 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक 159 मैच खेलने वाली टीम इंडिया को 104 मैचों में जीत मिली है, जबकि 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 2007 में टी20 विश्व कप खेलने पहुंची टीम इंडिया के पास कुल एक मैच का अनुभव था, लेकिन टीम धोनी की अगुवाई में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से बारत कभी यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें