फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी जंगः एक कभी वर्ल्ड कप में हारा नहीं, दूसरा ईडन में कभी हारा नहीं

Sat, 19 Mar 2016 03:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार को होने वाला मुकाबला बेहद खास है क्योंकि दो टीमों में से एक टीम ऐसी है जो कभी वर्ल्ड कप में हारी नहीं है तो दूसरी टीम ऐसी है जिससे मेजबान टीम कभी यहां पर जीती नहीं है।
विज्ञापन


बात खुलकर करते हैं, वर्ल्ड कप के इतिहास में चाहे मुकाबला वनडे का हो या टी-20 का टीम इंडिया कभी भी पाकिस्तान से हारी नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाक पर जीत का जो सिलसिला 1992 से शुरू किया था उसे आज तक बनाए रखा और इस दौरान 6 बार उसे हरा चुकी है। आखिरी बार पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने पाक को धोया था।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाक को 3 बार धूल चटाई है। 2007 में खेले गए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में भारत ने फाइनल में पाक को धोया था। इससे पहले इसी टूर्नामेंट के लीग मैच में मुकाबला टाई हो गया था लेकिन सुपर ओवर में भारत यह मैच भी जीत गया था।
विज्ञापन


लेकिन वर्ल्ड कप के उलट ईडन गार्डंस की बात की जाए तो टीम इंडिया के लिए यह मैदान अनलकी ही रहा है। भारत इस मैदान पर पाक के खिलाफ सीमित ओवरों के एक भी मुकाबले में जीत नहीं हासिल कर सका है। पाक ने मेजबान टीम को 4 बार वनडे मैचों में हराया है और टी-20 में पहली बार दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने होंगी।

भले ही दोनों टीमें यहां पर पहली बार आमने-सामने होंगी फिर भी टी-20 में भारत की तुलना में पाक को इस मैदान पर जीत नसीब हो चुकी है। भारत ने 2 टी-20 मैच यहां खेले हैं जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उसे हार मिली, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बारिश से रद्द हो गया था। वहीं भारत के खिलाफ मैच में उतरने से पहले पाक ने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराकर जीत का स्वाद चख लिया है।
विज्ञापन

मध्य क्रम को लेनी होगी जिम्मेदारी

रैना
शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजों के फ्लॉप शो से टीम इंडिया को जो करारा झटका लगा उसे इस बड़े मैच में उबरना चाहेगी। पहले यह मुकाबला धर्मशाला में होना था लेकिन स्थानीय प्रदेश सरकार की इस मैच को लेकर सुरक्षा देने से इनकार के बाद इसे कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया।

दुनिया की नंबर वन टीम शुरुआत में टूर्नामेंट से बाहर होने से बचना चाहेगी। भारी दबाव का सामना कर रही टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर अंकुश लगाने की योजना बनानी होगी। शुरुआती ओवर्स में रोहित शर्मा और अन्य बल्लेबाजों को आराम के साथ खेलने पर ध्यान देना होगा और खराब शॉट खेलकर विकेट थ्रो करने से भी बचना होगा। विराट कोहली को बड़ी पारी खेलनी हो होगी। मध्य क्रम के बल्लेबाजों युवराज सिंह, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या को मौके की नजाकत समझते हुए बल्लेबाजी करनी होगी।

जहां तक पाक टीम का सवाल है तो शाहिद अफरीदी पिछले मैच में 19 गेंदों में 49 रन बनाकर फॉर्म में लौट चुके हैं। भारतीय गेंदबाजों को अफरीदी, उमर अकमल के अलावा टीम के सबसे सफल बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को रन बनाने से रोकने की योजना बनानी होगी।

आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह की पेस बैटरी के साथ-साथ आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की फिरकी पर भारतीय चुनौती टिकी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें