फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पाकिस्तान को हराते ही 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी टीम इंडिया

Sun, 23 Sep 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india vs pakistan
विज्ञापन

एशिया कप में भारत-पाक के बीच गत बुधवार को पंद्रह महीने बाद भिड़ंत हुई थी। अब इसी टूर्नामेंट में तीन दिन बाद दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वी सुपर फोर में फिर आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच हर मुकाबला रोमांच से भरपूर होता है। बेशक पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से धोया था लेकिन इतिहास को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया इस पारपंरिक प्रतिद्वंद्विता को जरा भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

विज्ञापन


खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम रविवार को जब एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें आत्ममुग्धता से बचकर शानदार प्रदर्शन करने पर लगी होगी। तीन मैचों में तीन जीत के बाद भारत की कोशिश फाइनल में पहुंचने की होगी जबकि पाकिस्तान अपने खेल में सुधार करना चाहेगा जिसने अफगानिस्तान केखिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में महज तीन गेंद रहते जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कमजोर हांगकांग ने भारत को चुनौती देने का अच्छा प्रयास किया लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने सरफराज अहमद की पाक टीम के खिलाफ मैच में एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


फॉर्म में हैं हिटमैन रोहित

rohit sharma
पाक के खिलाफ भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के अर्द्धशतक से 21 ओवर रहते ही रिकॉर्ड जीत हासिल कर ली। अपने करिश्माई कप्तान विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम मजबूत दिख रही है और उम्मीदों के अनुसार यहां की पिचों पर अच्छा खेल दिखा रही है। रोहित ने पारी का आगाज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश पर सात विकेट की जीत में 83 रन की पारी खेली।

रोहित के साथी सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने भी इंग्लैंड की मुश्किल भरी परिस्थितियों में खराब दौर के बाद यहां रन जुटाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हांगकांग केखिलाफ शतक सहित तीनों मैचों में रन बनाए। मध्यक्रम में अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक की जोड़ी इस बड़े मैच में मौके का फायदा उठाते हुए उपयोगी योगदान करना चाहेगी। रायडू ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 रन बनाए थे, पर बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके। अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को क्रीज पर कुछ समय बिताया और 37 गेंद में 33 रन बनाए थे।

केदार जाधव ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी अपनी अहमियत साबित की है। एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने भी मौके का अच्छा फायदा उठाया और बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट चटकाए। वह और बेहतर करने केलिए बेताब हैं। पाकिस्तान उनसे सतर्क रहना चाहेगा जो निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।
भुवी-बुमराह की जुगलबंदी कारगर

भारतीय टीम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी से शुरुआत में विकेट हासिल करने की उम्मीद करेगी और स्पिनरों को गेंदबाजी पर लगाने से पहले पाकिस्तान को दबाव में लाना चाहेगी। पाक के खिलाफ मैच में भुवी और बुमराह की जोड़ी ने पहले पांच ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

भुवी ने पाक के दोनों ओपनरों फखर जमां और इमाम को आउट कर विपक्षी टीम को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया था। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव दो मुख्य स्पिनर हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में केदार ने धीमे गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे।

पाक के लिए उपयोगी मलिक का तजुर्बा

शोएब मलिक
पाकिस्तान की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक से प्रेरणा लेना चाहेगी। ऑलराउंडर मलिक ने भारत के खिलाफ 43 रन बनाए थे और शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। सलामी बल्लेबाज फखर जमां यहां टीम के पहले मैच में फ्लाप रहे, जो पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ मैच में विजयी शतक जड़कर सुर्खियों में आए थे।

फखर इसकी भरपाई  करना चाहेंगे, उनके अलावा बाबर आजम, सरफराज और इमाम उल हक भी बेहतरीन बल्लेबाजी की कोशिश में जुटे होंगे। पाकिस्तान के लिए चिंता का कारण उनके मुख्य गेंदबाज मोहम्मद आमिर की फार्म है जो हाल के दिनों में ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर पा रहे हैं। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ अच्छा नहीं कर सका और अफगानिस्तान के खिलाफ उसे नहीं खिलाया गया। अगर टीम को अच्छा खेल दिखाना है तो हसन अली और उस्मान खान को अपने खेल में सुधार करना होगा।

क्या है टीम इंडिया की मजबूती और कमजोरी

team india
भारत

मजबूती

-रोहित और शिखर धवन की जोड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही

-पाटा विकेट पर भी भुवनेश्वर-बुमराह की अनुशासित गेंदबाजी

-लगातार तीन मैच जीतकर भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा

-ऑलराउंडर जडेजा चोटिल हार्दिक-अक्षर की भरपाई में सफल  

कमजोरी

-कप्तान विराट कोहली के बिना टीम का इम्तिहान कड़ा

-बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कारगर नहीं

-टीम संयोजन को लेकर अभी प्रयोगों का दौर जारी

-तीन खिलाड़ी हार्दिक, अक्षर और शार्दुल एक साथ चोटिल

क्या है पाकिस्तान की मजबूती और कमजोरी

pakistan team
पाकिस्तान

मजबूती

-शीर्ष क्रम में इमाम और बाबर अच्छी शुरुआत दिलाने में सक्षम

-ऑलराउंडर शोएब मलिक बेहतरीन फॉर्म में

-दुबई में पाक टीम को घरेलू समर्थकों की कमी नहीं

-टीम के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी कतार

कमजोरी

-ओपनर फखर जमां आउट ऑफ फॉर्म, दो मैचों में खाता नहीं खुला

-बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लय में नहीं  

-मिडिल ओवरों के लिए अच्छे और अनुभवी स्पिनर की कमी

-पाटा विकेटों पर हालात तेज गेंदबाजों के माफिक नहीं
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत बनाम पाकिस्तान
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांड्ेय, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर।

पाकिस्तान - फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, शाह मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, हैरिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन आफरीदी, आसिफ अली और मोहम्मद आमिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें