फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोविड निगेटिव हुए राहुल द्रविड़, टीम इंडिया संग जुड़े

Sun, 28 Aug 2022 01:24 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

राहुल द्रविड़ का कोविड-19 पॉजिटिव होना टीम के लिए चिंता का विषय था, लेकिन अब उनका जुड़ना टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ ब्रेक पर थे।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले ही भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड-19 से उबरने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण दोनों ड्रेसिंग रूम में दिखेंगे। लक्ष्मण को बीसीसीआई ने द्रविड़ के स्वस्थ होने तक एशिया कप के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया था।

विज्ञापन


जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ का कोविड-19 पॉजिटिव होना टीम के लिए चिंता का विषय था, लेकिन अब उनका जुड़ना टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ ब्रेक पर थे। केएल राहुल की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) चीफ वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच गए थे। भारत ने उस सीरीज में जिम्बाब्वे का सफाया किया था।

दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच के बाद दोनों टीमों में कई बदलाव हुए। 
विज्ञापन


कोहली हटे, रोहित बने कप्तान
पिछली बार जब भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। पाकिस्तान ने कप्तान नहीं बदला। बाबर आजम ही इस बार भी टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय टीम ने बदला कोच
कप्तान के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच भी बदल गए हैं। वर्ल्ड कप में रवि शास्त्री कोच थे। टूर्नामेंट के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। वह कोच पद से हट गए। उनकी जगह में भी बदलाव हुआ। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम का मुख्य कोच बनाया गया। दूसरी ओर, पाकिस्तान  ने कप्तान के बाद कोच भी वही रखा है। सकलैन मुश्ताक ही टीम को कोचिंग देते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें