टी-20 सीरीज में सफाए के बाद पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 348 के विशाल लक्ष्य को भी साध लिया। इस ऐतिहासिक जीत के असल नायक रहे रॉस टेलर। 84 गेंदों पर 109 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी के बाद एक बार फिर जीभ निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। टेलीविजन पर चिपके हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में एकबार फिर यह सवाल कौंधा होगा कि आखिर टेलर हर शतक के बाद जीभ निकालकर दर्शकों का अभिवादन क्यों करते हैं?