अभिषेक की पारी पर क्या बोले युवराज
अभिषेक ने इस मैच में 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था जिसे लेकर युवराज ने उनके मजे लिए। युवराज ने एक्स पर लिखा, 'अभिषेक आप अभी भी 12 गेंदों पर 50 रन नहीं बना सके। ऐसा लगा जैसे दोनों बल्लेबाज बैकयार्ड में बल्लेबाजी कर रहे थे।' युवराज ने इसके साथ ही अभिषेक की सराहना की और कहा कि वह भी टी20 में 30 या 34 गेंदों पर शतक नहीं बना पाते। युवराज ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, मैं 30 या 34 गेंदों पर 100 रन नहीं बना सकता। बहुत बढ़िया खेले सर अभिषेक। शानदार पारी और आपने सिंगल भी लिए। दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी का भी बेहतरीन प्रदर्शन! क्या जबरदस्त जोड़ी है! संजू सैमसन को सलाम, जो नंबर 3 पर एक सच्चे टीम प्लेयर की तरह खेले! हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की और स्कोर को 200 के नीचे रखा! सीरीज में शानदार जीत। बधाई हो टीम इंडिया।