फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से आगाज करना चाहेगी मिताली एंड कपंनी, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वन-डे आज

Thu, 24 Jan 2019 09:45 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान के बाहर के विवाद को पीछे छोड़कर गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज  की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज में विश्व कप टी20 के सेमीफाइनल में भारत की हार के बार बड़ा विवाद हो गया था जब वनडे कप्तान मिताली राज और तत्कालीन कोच रमेश पोवार के मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ गए थे। 
मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह नहीं मिलने पर पोवार पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। पोवार की जगह कोच बने डब्ल्यूवी रमन की यह पहली परीक्षा होगी।भारतीय टीम इस सीरीज के जरिए आईसीसी चैंपियनशिप तालिका में अपने पांचवें स्थान में सुधार करना चाहेगी। 
विज्ञापन


यह सीरीज आईसीसी की महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है जिससे 2021 विश्व कप के क्वालिफायर तय होंगे। भारत 2014-2016 की पिछली महिला चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज 1-2 से हार गया था। भारत के पास हालांकि उम्दा बल्लेबाज हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहले ही चैंपियनशिप में 488 रन बना चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें