फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंज के खिताफ जीत दर्ज करेगी टीम इंडिया, नंबर वन बनेगा पाकिस्तान

Wed, 01 Nov 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत का कोई भी खेल प्रशंसक यह नहीं चाहता कि टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा किसी भी तरह पाकिस्तान को हो। लेकिन 1 नवंबर से भारत और न्य़ूजीलैंड के बीच शुरु हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में यदि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम को होगा। 
विज्ञापन


कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह टी-20 रैंकिंग में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में फायदा होगा। भारत के जीतने से पाकिस्तान की टीम नंबर एक पर पहुंच जाएगी जो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में फिलहाल न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर चल रही है। न्यूजीलैंड के 125 अंक हैं जबकि रविवार को श्रीलंका को 3-0 से हराने वाले पाकिस्तान के उससे एक अंक कम (124) हैं। 

टीम इंडिया 116 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं और अगर 3-0 से जीत मिलती है तो उसके 122 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड 114 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर लुढ़क जाएगा। भारत यदि 2-1 से भी जीता तो भी पाक शीर्ष पर पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड के 121 अंक रह जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें