फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर जीत का तोहफा देने उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'

Fri, 25 Jan 2019 09:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टॉस
विज्ञापन

जीत से शुरुआत करने वाली भारतीय टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जब दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें एक और जीत के साथ अपनी बढ़त को 2-0 करके मेजबान टीम को दबाव में लाने की होगी। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

विज्ञापन


पहले वनडे में भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरा मुकाबला 26 जनवरी यानी भारत के गणतंत्र दिवस के दिन खेला जाएगा। भारतीय प्रशंसकों को कोहली की टीम से जीत के तोहफे की उम्मीद होगी। भारतीय टीम गणतंत्र दिवस पर कभी वनडे मैच नहीं जीती है। 

भारत की ही तरह न्यूजीलैंड की बैटिंग को भी काफी मजबूत माना जाता है लेकिन पहले वनडे में न्यृजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर नहीं खेल पाए। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी के दमदार प्रदर्शन के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी घातक स्पैल किया था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के दौरे से ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली विराट सेना के सामने मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा हलका नजर आ रहा है। कुलदीप और चहल इस मैच में भी ‘ब्लैक कैप’ टीम पर फिर अपनी फिरकी का जाल बुनना चाहेंगे।

शंकर और जडेजा में रहेगी होड़ 

बीसीसीआई ने कप्तान कोहली को 28 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे मैच के बाद आराम देने का फैसला किया है। उसके बाद ही पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारत के लिए पदार्पण मिलना तय नजर आ रहा है।

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पिछली सीरीज 4-0 से जीती थी लेकिन अगर मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने अपना प्रदर्शन नहीं सुधारा तो इस बार नतीजा उलट हो सकता है। पहले वनडे में न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। ऐसा लगा कि विलियमसन किसी अन्य विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि अन्य बल्लेबाजों को दूसरे छोर पर संघर्ष करना पड़ा था।

शंकर और जडेजा में रहेगी होड़ 
भारतीय टीम ने विश्व कप से पहले अपना मध्यक्रम तय नहीं किया है लेकिन सीरीज के केवल एक मैच के बाद वह अपनी अंतिम एकादश में बदलाव नहीं करना चाहेगी। प्रशासकों की समिति ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर लगा निलंबन हटा लिया है लेकिन उनके तीसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुड़ने की संभावना नहीं लग रही। टीम प्रबंधन ने मैक्लीन पार्क में ऑलराउंडर विजय शंकर को उतारा था लेकिन यह हालात पर निर्भर करेगा कि उनको टीम में कायम रख जाता है या रविंद्र जडेजा की वापसी होती है।  
विज्ञापन

धवन की फॉर्म वापसी से राहत  

ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायडू ने पहले वनडे में 23 गेंदों में 13 रन बनाए थे लेकिन उन्हें फिर से मौका मिलने का अनुमान है। भारत के लिहाज से सबसे बड़ी बात शिखर धवन का फॉर्म में वापस आना है। ऑस्ट्रेलिया में असफल रहने के बाद बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पहले वनडे में 75 रन की जोरदार पारी खेली। 

स्पिनर सोढी को उतार सकता है न्यूजीलैंड 
मेजबान टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। उनका टीम संयोजन अच्छा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है लेकिन यह पिच पर निर्भर करेगा कि वह अपने कलाई के स्पिनर ईश सोढ़ी को शामिल करते हैं या नहीं। उन्होंने हाल ही में इस माउंट माउनगुनई में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में पांच विकेट लिए थे। उन्हें टिम साउदी की जगह शामिल किया जा सकता है। 

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या। 

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डे ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोलस, डग ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, ईश सोढी, मिचेल सैंटनर और टिम साउथी।
 
मैच का प्रसारण: सुबह 7.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें