फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: फिर खुली ओपनर्स की पोल, विहारी का शतक, पुजारा के सहारे जैसे-तैसे संभला भारत

Fri, 14 Feb 2020 12:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तीन दिवसीय मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता
  • भारतीय सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट
  • हनुमा विहारी ने खेली शतकीय पारी
  • चेतेश्वर पुजारा शतक से चूके
विज्ञापन
हनुमा विहारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड XI के खिलाफ भारतीय टीम अभ्यास मैच खेल रही है। तीन दिवसीय मुकाबले के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों की पोल खुल गई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय रनबांकुरों की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने पांच रन के भीतर तीन और 38 रन बनाते-बनाते अपने चार अनमोल विकेट खो दिए। पूरी टीम 263 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


हनुमा विहारी की शानदार शतकीय पारी के बूते मेहमानों का स्कोर 263 तक पहुंच पाया। चेतेश्वर पुजारा शतक बनाने से चुक गए। सैकड़े से सात रन पहले जब टीम का स्कोर 233 रन था, तब वह 93 रन बनाकर आउट हुए। विहारी रिटायर्ड हर्ट होकर नाबाद पवेलियन लौट गए। 101 रन की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जमाए।

विज्ञापन

खाता तक नहीं खोल पाए शॉ और शुभमन

शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर
सिडेन पार्क हैमिल्टन में खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही भारतीय सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बने। पृथ्वी शॉ का खाता नहीं खुला और मयंक अग्रवाल एक रन बनाकर आउट हो गए। कीवी इलेवन के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की शुरुआत की और भारती बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल से उम्मीदें थी। इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड में पहले दोहरा शतक और फिर शतक जमाया था, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले वह चलते बने। पांचवें क्रम पर आए अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड XI की ओर से टिकनेर ने तीन विकेट लिए, कुग्गेलैन ने दो विकेट चटकाए और नीशाम को तीन विकेट मिले। गिब्सन और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट हासिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें