भारत बनाम न्यूजीलैंड: वेलिंग्टन में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? आखिरी बार इस प्रारूप में कब मिली जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:26 AM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैदान पर वनडे में भारत का रिकॉर्ड कैसा है...
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : PTI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में शनिवार को खेला जाना है। पहले वनडे में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की और फिर वनडे सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ की। आइए आपको बताते हैं कि वेलिंग्टन में कैसा रहा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड।

वेलिंग्टन में भारत ने खेले कितने मैच?
भारतीय टीम ने वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में अब तक कुल चार वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें से भारतीय टीम को दो में जीत मिली है। वहीं, एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत ने इस ग्राउंड पर अपना आखिरी मैच साल 2019 में खेला था, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराया था।
पहले मैच में भारत का दमदार प्रदर्शन
बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन दमदार रहा था। अर्शदीप सिंह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 185 रनों पर समेट दिया था। अर्शदीप ने चार विकेट अपने नाम किए थे, जबकि गुरनूर बराड़ तीन विकेट चटकाने में सफल रहे थे। वहीं, अंशुल कंबोज ने महज 22 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। अंशुल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थे। टीम की ओर से सर्वाधिक 38 रन टिम सीफर्ट ने बनाए थे।
बल्लेबाजी में भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 37 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। श्रेयस अय्यर भी 15 रन ही बना सके थे, जबकि अक्षर पटेल भी जीरो पर आउट हुए थे। इससे पहले, टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।