फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में 80 रन से रौंदा

Wed, 06 Feb 2019 04:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेजबान न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 80 रन से जीता। भारतीय टीम कहीं भी मैच में नजर नहीं आई। पहले गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई तो बाद में बल्लेबाजी बुरी तरह फेल हुई। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी-20 में सबसे बड़ी हार है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में अपना टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 6/219 बनाया। जवाब में भारतीय टीम महज 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 139 रन पर ही ऑलआउट हो गई। नतीजतन तीन टी-20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के पास अब 1-0 की लीड है। दूसरा मुकाबला 8 फरवरी, दिन शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

'मैन ऑफ द मैच' न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टीम सीफर्ट रहे, जिन्होंने 43 गेंदों में धुआंधार 84 रन ठोके। बची कसर गेंदबाजी में स्पिनर ईश सोढ़ी (2/26) और मिचेल सैंटनर(2/24) ने पूरी कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह हारी टीम इंडिया

220 रन के पहाड़ जैसा लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम बुरी तरह बिखर गई। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान रोहित और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकामयाब रहे। रोहित तीसरे ही ओवर में 1 रन बनाकर साउदी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद प्रयोग के तौर पर विजय शंकर को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 5.2 ओवरों में 51 रनों तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद धवन फर्ग्यूसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली।

51 पर दूसरा विकेट गिरने के बाद तो मानो भारतीय बल्लेबाज़ आया राम गया राम बनकर आते-जाते रहे. चौथे नंबर पर खेलने उतरे रिषभ पंत भी गेंद के साथ सही से कनेक्ट नहीं कर सके और 4 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पंत के विकेट के जाते ही इसी ओवर में विजय शंकर का सब्र भी टूटा और वो भी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर सैंटनर का दूसरा शिकार बन गए। इन दोनों के विकेट के बाद 77 के स्कोर तक ईश सोढ़ी ने कार्तिक (5 रन) और पांड्या (4 रन) को भी वापस पवेलियन भेज दिया।

77 पर 6 विकेट गंवाने के बाद धोनी ने क्रुणाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हुई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अंत में धोनी भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में 31 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए और पूरी भारतीय टीम 20 ओवरों में 139 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए पहले सैंटनर, सोढ़ी और साउदी ने 2-2 विकेट लिए। जबकि फर्ग्यूसन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड की पारी

टीम के ओपनर बल्लेबाजों से लेकर मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लगभग सभी गेंदबाज महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन सभी के खाते में विकेट जरूर आए। हार्दिक पांड्या ने जहां दो विकेट चटकाए। वहीं भुवी, खलील, क्रृणाल और युजवेंद्र को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रृणाल पांड्या के जाल में फंसे। दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेलने वाले मुनरो लॉन्ग ऑन पर खड़े विजय शंकर को अपना कैच थमा बैठे। मुनरो ने सेफर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े।

मुनरो के आउट होने के बाद भी टिम सेफर्ट ने अपना आक्रामण जारी रखा। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद की ब्लॉक होल में डाली गई यॉर्कर पर सेफर्ट बोल्ड हो गए। सेफर्ट ने सिर्फ 43 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की तेज पारी खेली।

हालांकि रनों की रफ्तार तेज करने में कप्तान विलियमन भी पीछे नहीं रहे। विलियमसन ने मिशेल के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाया। हार्दिक पांड्या की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने डेरिल मिशेल (8) का तूफानी कैच लपका। इसके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान विलियमसन (34) चहल की फिरकी में फंस गए। चहल ने उन्हें हार्दिक पांड्या के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच आउट करवाया।

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट ग्रैंडहोम (3) के रूप में गिरा। हार्दिक पांड्या ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद रॉस टेलर 23 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हुए। भुवी ने टेलर को खलील अहमद के हाथों कैच आउट करवाया।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, जेम्स नीशाम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें