भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जबकि मेजबान इंग्लैंड का सामना गुरूवार को होने वाले दूसरे अंतिम चार मुकाबले में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें शनिवार को अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही अपने अंतिम चार में प्रवेश करने की बात जान चुकी थी, बस तालिका में स्थान पर फैसला अंतिम ग्रुप मैच से होना था।