फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Playing 11: संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव

Tue, 27 Jan 2026 02:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

IND vs NZ 4th T20 Playing 11 Prediction: भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन संजू सैमसन की फॉर्म ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ाई हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब बुधवार को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। इसमें देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस मैच के लिए सैमसन पर भरोसा कायम रख पाता है या नहीं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उसके पास तैयारियां परखने के लिए दो ही मैच शेष हैं।  भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात संजू सैमसन की खराब फॉर्म है जो शुरुआती तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और जल्दी अपना विकेट गंवा रहे हैं। सैमसन को अगर विश्व कप के लिए एकादश में अपना दावा पुख्ता करना है तो उन्हें हर हाल में रन बनाने होंगे। 
विज्ञापन

तिलक की अनुपस्थिति से किस तरह हुआ सैमसन को फायदा?
  • भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तिलक वर्मा उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि पेट की सर्जरी के बाद वह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं।
  • तिलक को पहले शुरुआती तीन मैचों से बाहर रखा गया था और फिर बीसीसीआई ने बताया दिया कि वह शेष दो मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे।
  • तिलक की जगह श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। पहले वह शुरुआती तीन टी20 के लिए शामिल थे, लेकिन अब बाकी के दो मैचों के लिए भी तिलक की जगह उन्हें बरकरार रखा गया है। हालांकि, उन्हें अब तक प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है।
  • भारत के लिए सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतर रहे हैं, जबकि तीसरे नंबर पर ईशान किशन आ रहे हैं। वहीं, चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर रहे हैं।
  • सैमसन फॉर्म में नहीं हैं, जबकि ईशान ने बड़ी पारियां खेलकर एकादश के लिए दावा मजबूत किया है। तिलक जब टीम में आएंगे तो भारत के सामने ईशान को प्लेइंग-11 में फिट करने की चुनौती होगी।
  • अगर सैमसन को मौका मिलता है और वह इन दो मैचों में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके तो टीम प्रबंधन विश्व कप में उनकी जगह ईशान को ओपनिंग के लिए भेज सकता है और इस स्थिति में तिलक तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। 
  • तिलक के शेष दो मैचों में अनुपलब्ध रहने से सैमसन को खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है। 

बेहतरीन फॉर्म में है भारत
इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच में तो भारत ने केवल 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। अभिषेक ने 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार और किशन ने लगभग 230 के स्ट्राइक रेट को बनाए रखा है। भारत की बल्लेबाजी की आक्रामकता की बानगी पिछले दो मैच आंकड़े पेश करते हैं। भारत ने दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 209 और 154 रन (कुल 363 रन) का पीछा करते हुए केवल 25.2 ओवर ही खेले। अगर विशाखापत्तनम की पिच की प्रकृति और ओस के प्रभाव पर ध्यान दें तो इस मैच की कहानी भी अलग नहीं होगी।

स्पिनरों का प्रदर्शन चिंता का विषय
भारत के लिए स्पिनरों का प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अबतक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। कुलदीप ने दो मैचों में केवल दो विकेट लिए हैं और वह प्रभावित करने में असफल रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर 9.5 रन लुटाए। पिछले मैच में भी कुलदीप ने तीन महंगे ओवर किए जिनमें उन्होंने 32 रन दिए। जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने कीवी टीम को नौ विकेट पर 153 रन पर रोक दिया था। कुलदीप इससे पहले वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट लिए थे और प्रति ओवर 7.28 रन दिए थे।

वरुण को पिछले मैच में विश्राम दिया गया था, लेकिन पहले दो मैच में उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं दिखी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इस संदर्भ में भारत इस बात पर विचार करेगा कि क्या चौथे मैच में बिश्नोई को ही टीम में बनाए रखा जाए और कुलदीप को विश्राम देने के लिए उनकी जगह वरुण को वापस लाया जाए। भारत ऑलराउंडर अक्षर पटेल की फिटनेस पर भी कड़ी नजर रखेगा, क्योंकि अंगुली में चोट के कारण वह नागपुर में पहले मैच के बाद से नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई। 
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें