फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs NZ 3rd T20 Live Streaming: न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 21 Nov 2021 05:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND Vs NZ 3rd T20 Live:  रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों रविवार को आखिरी मैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 लाइव स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शुरू के दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों रविवार को आखिरी मैच में एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत जहां जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम दौरे की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला रविवार यानी 21 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 की भिड़ंत?
यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद 7:00 बजे डाली जाएगी।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


संभावित एकादश:
भारत: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

न्यूजीलैंड: 
टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें