चतुराई के साथ केएल राहुल ने ऑफ स्टंपर पर शफल करके लेग साइड में दिख रही गैप पर चार रन जमाया।
अगर टिम सिफर्ट गेंद पकड़ लेते तो रोहित शर्मा को वापस लौटना होता।
तीसरी और चौथी गेंद पर केन विलियमसन ने क्रमश: चौका और छक्का जमाया। पांचवीं गेंद खाली गई। आखिरी गेंद पर गप्टिल ने चौका जमाया।
हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टी-20 ने रोमांच की सारी हदें पार कर दी। भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड भी 20 ओवर में इतने ही रन बना पाई। अब मैच का फैसला सुपर ओवर में होगा।
आखिरी ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। छह गेंदों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रन की जरूरत।
चार विकेट गिरने के बाद अब क्रीज पर विलियमसन का साथ देने आए रॉस टेलर। क्योंकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम (12 गेंद में 5 रन) के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच लिया। अब आखिरी चार ओवर्स में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 43 रन की जरूरत।
गप्टिल लगातार बड़े शॉट लगाने की कोशिश कर रहे है, जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके। मुनरो अभी रंग में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन अगर वह कितने खतरनाक हैं यह सभी को पता है।
तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 13 रन। बुमराह के इस ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने छक्का जड़ा। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 26/0, मार्टिन गप्टिल (21) और कॉलिन मुनरो (5)
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तूफानी शुरुआत देते हुए पहले छह ओवर में 69 रन और 9 ओवर में 89 रन ठोक दिए थे। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 तीन विकेट पर 96 रन हो गया। केएल राहुल के बाद शिवम दुबे और रोहित शर्मा आउट हुए। चौथे क्रम पर आए विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ टीम को संभाला और फिर पटरी से उतरी गाड़ी को ट्रैक पर लाया।
भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, हामिश बेनेट, स्कॉट कुग्गेलैन
दोनों कप्तान मैदान पर टॉस के लिए पहुंचे। एक बार फिर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता। भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण
हैमिल्टन में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान बारिश हो सकती है, ऐसी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में बारिश की आशंका है, जबकि मैच शाम में खेला जाना है। मैच खेला जाएगा या नहीं यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सेडेन पार्क का ग्राउंड मैनेजमेंट कैसा है। अगर मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बेहतरीन होगा, तो मुकाबले में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन फिर भी गीली आउटफील्ड दोनों टीमों के लिए पेरेशानी का सबब बन सकती है।