फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ highlights: 31 साल बाद भारत का सूपड़ा साफ, तीसरा वन-डे भी जीता न्यूजीलैंड

Tue, 11 Feb 2020 06:35 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

India vs New Zealand 3rd ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच में भी भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर ली है। केएल राहुल की शतकीय पारी के बावजूद भारतीय गेंदबाज 296 रन का बचाव नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:38 PM, 11-Feb-2020

इस शर्मनाक हार का ठीकरा भारतीय कप्तान ने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के सिर फोड़ा। कोहली ने कहा कि वन-डे सीरीज में जिस तरह हमारे बल्लेबाजों ने खराब परिस्थिति में भी वापसी की वह काबिल-ए-तारीफ है। हालांकि हमने जिस तरह की गेंदबाजी और फील्डिंग की वो मैच जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। ऐसे प्रदर्शन से हम जीत तो डिजर्व नहीं करते थे।

03:28 PM, 11-Feb-2020

विराट कोहली के नाम बदनुमा दाग

विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार भारत का सूपड़ा साफ हुआ है। इससे पहले कभी भी टीम इंडिया को इतनी शर्मनाक हार नहीं झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वन-डे में छठी बार घर पर खेलते हुए किसी टीम पर क्लीन स्वीप किया है। कीवियों ने साल 2018 में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 5-0 से हराया था, इससे पहले 2017 और 2019 में ब्लैक कैप्स यह कमाल कर चुके हैं। साल 2018 में वेस्टइंडीज को तो 2019 में श्रीलंका के खिलाफ भी इस टीम को 3-0 से जीत मिली थी।

03:17 PM, 11-Feb-2020

31 साल बाद किसी टीम ने किया भारत का सूपड़ा साफ

वेस्टइंडीज ने भारत को 1989 में घरेलू मैदान पर 5-0 से हराया था, इसके बाद से टीम इंडिया पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में कोई भी टीम क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। वहीं साल 2006 में भी भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से पांच मैच की वन-डे सीरीज में बिना कोई मैच जीते वापस लौटी थी। तब एक मैच बारिश से रद्द हो गया था जबकि बाकी के चार मुकाबले में भारत को हार मिली थी।

विज्ञापन
03:07 PM, 11-Feb-2020

भारतीय टीम की शर्मनाक हार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में क्लीनस्वीप कर लिया है। आखिरी वन-डे में न्यूजीलैंड ने भारत को पांच विकेट से हराकर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली। मार्टिन गप्टिल ने 46 गेंदों में 66 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 88 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। मैच का अंत कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने किया, उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए।

 

03:02 PM, 11-Feb-2020

ग्रैंडहोम का तूफानी अर्धशतक

कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने मात्र 21 गेंदों में जड़ा अपना अर्धशतक, ठाकुर ने दिए एक ओवर में 20 रन, न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में चार रन की जरुरत

विज्ञापन
02:57 PM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड: 30 गेंद में 24 रन की जरुरत

न्यूजीलैंड अब वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के करीब पहुंच गई है। न्यूजीलैंड को अब 30 गेंद में 24 रन की जरुरत

02:54 PM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड को 36 गेंदों में 32 रन की जरुरत

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में फिर से वापसी की है। ग्रैंडहोम और लाथम की महत्वपूर्ण साझेदारी। न्यूजीलैंड को 36 गेंदों में 32 रन की जरुरत

02:47 PM, 11-Feb-2020

ठाकुर का महंगा ओवर

शार्दुल ठाकुर का महंगा ओवर टीम इंडिया पर पड़ा भारी। ठाकुर ने 43वें ओवर में 15 महत्वपूर्ण लुटा दिए और न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करा दी। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 255/5, कॉलिन डी ग्रैंडहोम (24) और टॉम लाथम (24)

02:33 PM, 11-Feb-2020

चहल की फिरकी में फंसे नीशाम

भारतीय टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली है। युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से टीम को संकट से उबारा और नीशाम को विराट के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले नीशाम ने 25 गेंदों में 19 रन बनाए। 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 223/5, कॉलिन डी ग्रैंडहोम (02) और टॉम लाथम (14)

02:08 PM, 11-Feb-2020

ठाकुर ने निकोल्स को शतक से रोका

पिछले ओवर में टेलर के विकेट के बाद 33वें ओवर में शार्दुल ने भी न्यूजीलैंड को झटका दिया। ठाकुर ने निकोल्स को 80 रन के स्कोर पर राहुल के हाथों कैच करवाया। 33 ओवर के खत्म होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर: 190/4, जिमी निशाम (01) और टॉम लाथम (02)

02:02 PM, 11-Feb-2020

जडेजा ने टेलर को किया आउट

रविन्द्र जडेजा ने फॉर्म में चल रहे रॉस टेलर को विराट के हाथों कैच करवाकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। टेलर ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 12 रन बनाए। 32 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने टेलर को अपनी फिरकी में फंसाया।

01:37 PM, 11-Feb-2020

चहल ने विलियमसन को भेजा पवेलियन

युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर से टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने निकोल्स और विलियमसन के बीच की अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ने के साथ विलियमसन का विकेट निकाला। मयंक को कैच देने से पहले विलियमसन ने 31 गेंदों में 22 रन बनाए।

01:18 PM, 11-Feb-2020

निकोल्स का अर्धशतक

गप्टिल के आउट होने के बाद निकोल्स और कप्तान विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढाया है। गप्टिल के बाद अब दूसरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। 23 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 135/1, केन विलियमसन (16) और हेनरी निकोल्स (50)
 

12:54 PM, 11-Feb-2020

चहल ने किया गप्टिल का शिकार

युजवेंद्र चहल ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को बड़ी सफलता दिला दी है। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर गप्टिल को चहल ने पूरी तरह से चकमा देकर क्लीनबोल्ड कर दिया। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे गप्टिल ने आउट होने से पहले 46 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए। 

12:48 PM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

भारत के 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में ही 100 रन से अधिक का स्कोर बना लिया है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 103/0, मार्टिन गप्टिल (65) और हेनरी निकोल्स (35)

12:35 PM, 11-Feb-2020

गप्टिल का तूफानी अर्धशतक

मार्टिन गप्टिल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मात्र 29 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 78/0, मार्टिन गप्टिल (53) और हेनरी निकोल्स (21)

12:31 PM, 11-Feb-2020

पॉवर प्ले में नहीं मिला विकेट

अनुभवी गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर साबित हुई है। तीसरे वनडे के पहले पॉवरप्ले में भी भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए हैं। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 65/0, मार्टिन गप्टिल (43) और हेनरी निकोल्स (20)

12:16 PM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे

गप्टिल और निकोल्स ने न्यूजीलैंड को एक बार फिर से तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर बुमराह और सैनी के ओवर्स में खूब रन बटोरे हैं। सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं।

12:13 PM, 11-Feb-2020

कमजोर गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजी एक बार फिर से कमजोर नजर आ रही है। लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हो रहे हैं। छह ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 40/0, मार्टिन गप्टिल (28) और हेनरी निकोल्स (11)

11:55 AM, 11-Feb-2020

नवदीप सैनी ने पहले ओवर में लुटाए 10 रन

दूसरा ओवर नवदीप सैनी लेकर आए। पहली ही गेंद पर गप्टिल से चौका खाने के बाद अगली चार गेंदों पर उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए इस कीवी सलामी बल्लेबाज को बांधे रखा, लेकिन आखिरी गेंद पर एक जबरदस्त हुक शॉट देखने को मिला और गेंद फाइन लेग दिशा पर सीधे छह रन के लिए गई। इस ओवर से 10 रन आए। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 17/0, मार्टिन गप्टिल (17) और हेनरी निकोल्स (0)

11:48 AM, 11-Feb-2020

पहले ओवर में आए सात रन

पहले ओवर में एक चौका समते सात रन आए। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने कवर पॉइंट की दिशा पर यह चौका जमाया। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 7/0, मार्टिन गप्टिल (7) और हेनरी निकोल्स (0)

11:32 AM, 11-Feb-2020

केएल राहुल ने कोहली को पछाड़ा

बेहतरीन फार्म में चल रहे केएल राहुल ने तीसरे वन-डे में करियर का चौथा शतक जड़ते ही कप्तान विराट कोहली को पछाड़ दिया। राहुल ने पिछली 31 पारियों में चार शतक लगाए, जबकि कोहली ने 36 मैच में ऐसा किया। इस सूची में 24 पारियों के साथ शिखर धवन अव्वल हैं तो अब राहुल विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।

11:23 AM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 62 रन पर ही अपने टॉप के तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर ने राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। फिर अय्यर के आउट होने के बाद राहुल और मनीष पांडे ने भी पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। केएल राहुल (112) ने जहां अपना चौथा शतक पूरा किया वहीं श्रेयस (62) ने आठवां अर्धशतक जड़ा। वन-डे सीरीज का पहला मैच खेल रहे मनीष पांडे (42) और युवा पृथ्वी शॉ (40) दोनों अपने अर्धशतक से चूक गए। न्यूजीलैंड की तरफ से हामिश बेनेट सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट चटकाए।

11:20 AM, 11-Feb-2020

भारत ने बनाए 296 रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टौरंगा के बे ओवल में तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य रखा।

11:05 AM, 11-Feb-2020

भारत 300 रन के करीब

राहुल और मनीष पांडे के आउट होने के बाद जडेजा और ठाकुर क्रीज पर आए हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 280/6, शार्दुल ठाकुर (07) और रविन्द्र जडेजा (02) 

10:59 AM, 11-Feb-2020

लगातार दो गेंदों में राहुल-पांडे आउट

राहुल और मनीष पांडे ने शतकीय साझेदारी करने के बाद लगातार दो गेंदों में अपना-अपना विकेट गंवाया। बेनेट के 47वें ओवर की चौथे और पांचवीं गेंद में पहले राहुल ने हवा में शॉट खेला और जेमीसन को कैच दे बैठे, इसके बाद अगली ही गेंद पर मनीष पांडे ने भी वही गलती दोहराते हुए सेंटनर को कैच देकर आउट हुए।

राहुल ने आउट होने से पहले 112 रन बनाए वहीं पांडे अपने अर्धशतक से चूक गए और 42 रन पर पवेलियन लौटे।

10:45 AM, 11-Feb-2020

राहुल का शानदार शतक

केएल राहुल ने अपने जबरदस्त फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए वनडे करियर का चौथा शतक पूरा किया। राहुल ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक जड़ा। राहुल ने 104 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। 
   

10:33 AM, 11-Feb-2020

राहुल शतक के करीब

अब मैच में तक़रीबन आठ ओवर का खेल बाकी है और ऐसे में मैदान में जम चुके राहुल और मनीष ने खुलकर खेलना शुरू कर दिया है। राहुल अब तेजी से रन बनाते हुए अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 242/4, केएल राहुल (92) और मनीष पांडे (35) 

10:16 AM, 11-Feb-2020

पिछले दो ओवर में 18 रन

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद राहुल और मनीष पांडे ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों ही मिलकर पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी कर चुके हैं। दोनों ने 37वें और 38वें ओवर में मिलकर 18 रन बटोरे। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 210/4, केएल राहुल (74) और मनीष पांडे (21) 

09:52 AM, 11-Feb-2020

राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए एक और महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने संभलकर खेलते हुए 66 गेंदों में अर्धशतक ठोका। 
 

09:43 AM, 11-Feb-2020

अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी के बाद नीशम का शिकार हुए। श्रेयस ने 63 गेंदों में 62 रन बनाने के साथ ही चौथे विकेट के लिए राहुल के साथ शतकीय साझेदारी भी की। उन्हें नीशम ने 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रैंडहोम के हाथों कैच करवाया। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 165/4, केएल राहुल (47) और मनीष पांडे (03)

09:22 AM, 11-Feb-2020

श्रेयस का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने एक और शानदार पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर ने चौके के साथ 52 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 138/3, केएल राहुल (31) और श्रेयस अय्यर (54)
 

08:59 AM, 11-Feb-2020

भारत के 100 रन

शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में टीम इंडिया ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों मिलकर टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 20 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 100/3, केएल राहुल (21) और श्रेयस अय्यर (27)

08:26 AM, 11-Feb-2020

पृथ्वी रनआउट

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। 13वें ओवर की पहली गेंद पर शॉ ने फाइन लेग की तरफ शॉट खेला लेकिन दो रन लेने के चक्कर में ग्रैंडहोम के सटीक थ्रो पर लाथम के हाथों रन आउट हो गए। आउट होने से पहले पृथ्वी ने 42 गेंदों में 40 रन बनाए।

08:11 AM, 11-Feb-2020

पृथ्वी शॉ की तूफानी बल्लेबाजी, भारत के 50 रन

शुरुआती झटकों के बावजूद पृथ्वी शॉ बिना किसी दबाव के जमकर रन बटोर रहे हैं। पृथ्वी ने बेनेट के नौंवें ओवर में दो छक्के और एक चौके के साथ 16 रन बनाए। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/2, पृथ्वी शॉ (38) और श्रेयस अय्यर (01)

07:59 AM, 11-Feb-2020

विराट कोहली आउट

आखिरी वनडे में एक बार फिर से भारतीय टीम ने खराब शुरुआत की है। मयंक अग्रवाल के बाद सातवें ओवर में विराट कोहली भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। विराट को सातवें ओवर की चौथी गेंद पर बेनेट ने जेमीसन के हाथों कैच करवाया। विराट ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में नौ रन बनाए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर:  32/2, पृथ्वी शॉ (21) और श्रेयस अय्यर (0)

07:44 AM, 11-Feb-2020

दूसरे ओवर में मयंक आउट

मयंक के जल्दी आउट होने की वजह से कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से जल्दी आना पड़ा है। जेमीसन का शानदार ओवर, एक विकेट के साथ दिए सिर्फ तीन रन। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 8/1, पृथ्वी शॉ (7) और विराट कोहली (0)

07:42 AM, 11-Feb-2020

भारत की खराब शुरुआत

मयंक अग्रवाल एक बार फिर से सीरीज में फिसड्डी साबित हुए हैं। मैच के दूसरे ही ओवर में मयंक को काइल जैमीसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने से पहले मयंक ने तीन गेंदों में एक रन बनाए।

07:30 AM, 11-Feb-2020

भारत की पारी शुरू

एक बार फिर से भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की है

07:15 AM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, काइल जैमीसन, हैमिश बेनेट
 

07:15 AM, 11-Feb-2020

भारत की प्लेइंग XI

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
 

07:09 AM, 11-Feb-2020

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

न्यूजीलैंड में केन विलियमसन और मिचेल सेंटनर की वापसी तो भारत में केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को मिली जगह

07:08 AM, 11-Feb-2020

केन विलियमसन की वापसी

चोट की वजह से दो मैचों में बाहर रहने वाले केन विलियमसन की वापसी हुई है और आखिरी वनडे में वो न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे।

07:06 AM, 11-Feb-2020

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, विराट की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
 

06:29 AM, 11-Feb-2020

टॉस होगा महत्वपूर्ण

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

05:39 AM, 11-Feb-2020

पिच रिकॉर्ड

मैदान पर अब तक कुल नौ वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और चार बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है। यहां पहली पारी में औसत स्कोर 277 रन का है। टीम इंडिया ने यहां आखिरी बार पिछले साल जनवरी में वनडे मुकाबला खेला था और लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को सात विकेट से जीता था।

05:39 AM, 11-Feb-2020

पिच रिपोर्ट

पिच सपाट होने की वजह से यहां कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा और बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान होगा। इस पिच पर भारत का रिकॉर्ड भी शानदार है, उसने टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला यहीं खेला था और जीत दर्ज की थी। वनडे में टीम इंडिया ने यहां पर दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है।

05:36 AM, 11-Feb-2020

मौसम का हाल

पहाड़ों और वादियों के बीच बसे इस खूबसूरत शहर का मौसम मैच के दिन साफ रहेगा और इस पूरे मैच के दौरान बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं।
 

05:16 AM, 11-Feb-2020

IND vs NZ highlights: 31 साल बाद भारत का सूपड़ा साफ, तीसरा वन-डे भी जीता न्यूजीलैंड

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरेगी तो उसकी पूरी कोशिश ‘वाइटवाश’ होने से बचने की होगी। नियमित कप्तान केन विलियमसन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद मेजबान ने टी-20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार को भुलाकर पहले दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। केन विलियमसन फिट होने के बाद इस मैच में वापसी कर रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्षक्रम का प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्षक्रम भारत की ताकत रहा है जो इस सीरीज में नाकाम रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें