फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sat, 08 Feb 2020 02:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
तीन मैच की वन-डे सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम शनिवार को दूसरे मुकाबले में श्रृंखला बचाने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को हाल में जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। भारतीय टीम में बल्लेबाजी की कोई समस्या नहीं है, लेकिन गेंदाबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। कल का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे LIVE देख सकते हैं।
विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन-डे मैच आठ फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मैच?

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वन डे मुकाबला आकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले सात बजे उछाला जाएगा।

किस चैनल पर प्रसारण होगा?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

स्टार स्पोर्ट्स के अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। साथ ही साथ लाइव स्कोरबोर्ड और मैच की रियल टाइम कवरेज, रिकॉर्ड्स और अहम जानकारियों के लिए आप amarujala.com देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें

भारत: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर एवं कप्तान), मार्क चैपमैन, रॉस टेलर, हामिश बेनेट, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमीसन, स्कॉट कगीलेन, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और केन विलियमसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें