फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत 22 रन से हारा दूसरा वन-डे, न्यूजीलैंड के नाम वन-डे सीरीज

Sat, 08 Feb 2020 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score: ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वन-डे सीरीज कीवी टीम के नाम रही। अब श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा।

इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 273/8 का स्कोर खड़ा किया। मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट चहल ने चटकाए तो शार्दुल और जडेजा को एक विकेट मिला।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। रवींद्र जडेजा (55) और नवदीप सैनी (45) के बीच जरूर आठवें विकेट के लिए सर्वाधिक 76 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त लग रहा था कि दोनों भारत को दूसरा मैच जीताकर सीरीज में वापसी करा देंगे, लेकिन अंत में अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए ब्लैक कैप्स ने यह मुकाबला 22 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:30 PM, 08-Feb-2020

मार्टिन गप्टिल

कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल घरेलू मैदान पर चार हजार वन-डे इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी 92वीं वनडे पारी में यह कमाल किया। गप्टिल ने इस मैच में 79 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने भी इतने ही पारियों में भारत के लिए 4000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने केवल 78 वन-डे पारियों में ही घरेलू मैदान पर 4000 रन पूरे कर लिए थे।

03:47 PM, 08-Feb-2020

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

दूसरा मैच जीतने उतरा भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रवींद्र जडेजा (55) और नवदीप सैनी (45) के बीच जरूर आठवें विकेट के लिए सर्वाधिक 76 रन की साझेदारी हुई। एक वक्त लग रहा था कि दोनों भारत को दूसरा मैच जीताकर सीरीज में वापसी करा देंगे, लेकिन अंत में अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए ब्लैक कैप्स ने यह मुकाबला 22 रन से जीत लिया।

03:37 PM, 08-Feb-2020

न्यूजीलैंड ने दिया था 274 रन का लक्ष्य

ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वन-डे सीरीज कीवी टीम के नाम रही। अब श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 273/8 का स्कोर खड़ा किया था। मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट चहल ने चटकाए तो शार्दुल और जडेजा को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
03:31 PM, 08-Feb-2020

जडेजा आउट, 22 रन से हारा भारत

रवींद्र जडेजा के रूप में भारत का 10वां विकेट गिरा। 48.3 ओवर्स में 251 रन पर भारतीय पारी सिमट गई। जेम्स नीशम ने रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

03:27 PM, 08-Feb-2020

भारत का नौवां विकेट गिरा

युजवेंद्र चहल 12 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट। पांचवीं गेंद पर हुई एक मिसफिल्डिंग पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में चहल ने अपना विकेट गंवाया। अब 12 गेंदों में भारत को जीत के लिए 23 रन की जरूरत। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/9, रवींद्र जडेजा (55) और जसप्रीत बुमराह (0)

विज्ञापन
03:22 PM, 08-Feb-2020

जडेजा की फिफ्टी, 3 ओवर में 28 रन की दरकार

जडेजा की फिफ्टी पूरी। चहल ने चौथी गेंद पर चौका जमाय। यह उनके वन-डे करियर की पहली बाउंड्री थी। 47वें ओवर में भारत के लिए आए 12 रन। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 246/8, रवींद्र जडेजा (52) और युजवेंद्र चहल (9)

03:17 PM, 08-Feb-2020

4 ओवर में 40 रन की दरकार

अब सारी उम्मीदें रवींद्र जडेजा से है। सारी निगाहें उन्हीं पर टिकीं हैं। युजवेंद्र चहल जड्डू का बखूबी साथ निभा रहे हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 234/8, रवींद्र जडेजा (47) और युजवेंद्र चहल (2)

03:10 PM, 08-Feb-2020

छक्का लगाते ही आउट हुए सैनी

44वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद नवदीप सैनी अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। जैमीसन ने सैनी को क्लीन बोल्ड किया। नवदीप सैनी ने 49 गेंदों पर 45 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और पांच चौके भी निकले।

03:06 PM, 08-Feb-2020

6 ओवर में 68 रन की दरकार

ओवर में नवदीप सैनी की बेहतरीन बल्लेबाजी। कॉलिन डी ग्रैंडहोम की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके। ओवर से आए कुल 16 रन। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने रीव्यू भी गंवाया। जडेजा के खिलाफ पगबाधा की जोरदार अपील थी। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 222/7, रवींद्र जडेजा (43) और नवदीप सैनी (39)

03:01 PM, 08-Feb-2020

7 ओवर में 68 रन की दरकार

43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 207/7, रवींद्र जडेजा (42) और नवदीप सैनी (26)

02:51 PM, 08-Feb-2020

नवदीप सैनी का छक्का

आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए नवदीप सैनी न सिर्फ जडेजा का बखूबी साथ निभा रहे हैं बल्कि बाहुबल भी दिखा रहे हैं। 40.4 ओवर में शॉर्ट आउट साइड ऑफ स्टंप पर आई वाइड बॉल को छक्के के लिए भेज दिया।

02:49 PM, 08-Feb-2020

10 ओवर में 85 रन की दरकार

40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189/7, रवींद्र जडेजा (37) और नवदीप सैनी (14)

02:30 PM, 08-Feb-2020

66 बॉल पर 92 रन की दरकार

11 ओवर का खेल शेष और भारत को 92 रन की और दरकार। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 182/7, रवींद्र जडेजा (30) और नवदीप सैनी (14)

02:20 PM, 08-Feb-2020

भारत के लिए पनपी साझेदारी

नवदीप सैनी और रवींद्र जडेजा के बीच आठवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी पनपती हुई। दोनों किसी तरह पारी को संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।

02:14 PM, 08-Feb-2020

क्या अब कोई कमाल होगा?

33वें ओवर के बाद भारत को 6.76 की रनरेट से रन बनाने की जरूरत है जबकि फिलहाल वह सिर्फ 4.8 के रनरेट से रन बना रहा हैं।

02:09 PM, 08-Feb-2020

शार्दुल ठाकुर क्लीन बोल्ड

जिसका डर था, वही हुआ। भारत को सातवां झटका। पेसर कॉलिन डी ग्रैंडहोम की एक बेहतरीन बॉल। शार्दुल ठाकुर (18) चारों खाने चित। गुड लैंथ बॉल पर ठाकुर ड्राइव लगाना चाहते थे और बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 157/7, रवींद्र जडेजा (18), नवदीपर सैनी (4)

02:07 PM, 08-Feb-2020

एक ओवर में शार्दुल ने ठोके दो चौके

31वां ओवर जेम्स नीशम लेकर आए। इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने लगातार दो चौके लगाए। इस ओवर में 10 रन आए। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 153/6, रवींद्र जडेजा (18), शार्दुल ठाकुर (18)

01:59 PM, 08-Feb-2020

शार्दुल ठाकुर क्रीज पर

अब शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ही टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद है। शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी की काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं। अगर दोनों में से कोई भी एक खिलाड़ी आउट हो जाता है तो भारत न सिर्फ मैच गंवाएगा बल्कि उसका सीरीज जीतने का सपना भी टूट जाएगा।

01:49 PM, 08-Feb-2020

श्रेयस अय्यर आउट

फिफ्टी जड़ते ही श्रेयस अय्यर आउट। भारत को सबसे बड़ा झटका। क्रीज पर टीम के आखिरी विशेषज्ञ बल्लेबाज रहे अय्यर फिफ्टी जड़ते ही अपना विकेट फेंक आए। हामिश बेनेट के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पहले उन्होंने फिफ्टी ठोकी और फिर अगली ही गेंद पर विकेट के पीछे लाथम को कैच थमा बैठे। 57 गेंदों में 52 रन बनाकर उनकी पारी समाप्त हुई।

01:46 PM, 08-Feb-2020

श्रेयस अय्यर की फिफ्टी

विपरित हालातों में श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर खुद को साबित किया। नंबर चार पर खेलते हुए उन्होंने पहले वन-डे में शतक लगाया था, जबकि आज अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। पूरे देश की निगाहें अय्यर की ओर

01:26 PM, 08-Feb-2020

जाधव आउट

21वां ओवर। टीम साउदी के इस ओवर की पांचवी गेंद पर केदार जाधव ने कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और निकल्स को कैच थमा बैठे। अब आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी है। पूरा दारोमदार अब अय्यर के कंधों पर हैं। जाधव नौ रन बनाकर आउट हुए।

01:03 PM, 08-Feb-2020

भारत पर सीरीज हार का खतरा

17 ओवर्स के बाद टीम इंडिया चार विकेट के नुकसान पर 78 रन बना चुकी है। श्रेयस अय्यर और केदार जाधव के पास भरपूर समय है। दोनों को अच्छी साझेदारी बनानी होगी और 50 ओवर तक टिकने के इरादे से बल्ला चलाना होगा।

12:33 PM, 08-Feb-2020

भारत का चौथा विकेट गिरा

केएल राहुल भी क्लीन बोल्ड। कीवी गेंदबाज इस वक्त ऑकलैंड में कहर ढाते हुए। 14वां ओवर करने आए कॉलिन डी ग्रैंडहोम अपनी दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल की गिल्लियां बिखेर घए। राहुल गेंद को कट करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टंप पर जा लगी। राहुल आठ गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए। अब नए बल्लेबाज केदार जाधव क्रीज पर पहुंचे हैं। यह ओवर विकेट मेडन रहा। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 71/4,  श्रेयस अय्यर (22) और केदार जाधव (0)

12:30 PM, 08-Feb-2020

विराट कोहली क्लीन बोल्ड

10वें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। टिम साउदी ने कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। ओवर की चौथी गेंद पर पैड और बल्ले के बीच बड़ा गैप था, जिसके बीच से गेंद निकल गई और 25 गेंदों में 15 रन बनाकर कोहली क्लीन बोल्ड। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 59/2,  श्रेयस अय्यर (12) और केएल राहुल (2)

12:24 PM, 08-Feb-2020

विराट ने खेला मेडन ओवर

सातवां ओवर फिर जेमिसन लेकर आए। यह ओवर मेडन रहा। कोहली पूरे ओवर में कोई भी रन नहीं बना पाए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 43/2, विराट कोहली (6) और श्रेयस अय्यर (8)

12:19 PM, 08-Feb-2020

विराट-श्रेयस पर दारोमदार

पृथ्वी शॉ के जाने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। आते ही छठे ओवर में उन्होंने दो चौके जड़ दिए। अब यहां से सारा दारोमदार कप्तान कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर ही है। दोनों बल्लेबाजों को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 43/2, विराट कोहली (6) और श्रेयस अय्यर (8)

12:11 PM, 08-Feb-2020

पृथ्वी शॉ क्लीन बोल्ड

भारत की बेहद खराब शुरुआत। मयंक अग्रवाल के बाद पृथ्वी शॉ के रूप में टीम इंडिया का दूसरा सलामी बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया। छह चौके लगाने के बाद पृथ्वी शॉ बोल्ड हो गए। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर डेब्यू मैच खेल रहे 6 फीट 6 इंच लंबे काइल जेमीसन ने शॉ को बोल्ड किया। 19 गेंदों में 24 रन बनाकर शॉ वापस लौटे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 34/2, विराट कोहली (5) और श्रेयस अय्यर (0)

12:01 PM, 08-Feb-2020

भारत का पहला विकेट गिरा

तीसरे ओवर में ही भारत का पहला विकेट गिरा। हाशिम बेनेट की एक तेज आउट साइड ऑफ स्टंप पर आई गेंद को मारने के प्रयास में मयंक अग्रवाल के बल्ले का बाहरी किनारा स्लिप पर खड़े रॉस टेलर के हाथों में समां गया। पांच गेंद में तीन रन बनाकर मयंक अग्रवाल के दूसरी वन-डे पारी का अंत हुआ। हालांकि इस ओवर में बेनेट ने 11 रन दिए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 28/1 पृथ्वी शॉ (20) और विराट कोहली (3)

11:47 AM, 08-Feb-2020

भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और मंयक अग्रवाल ने किया। कीवी टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत बैनेट ने की। पारी की पहली दो गेंदों को शॉ ने चार रन के लिए भेजा फिर चौथी गेंद पर भी चौका जड़ा। पहले ओवर से आए 12 रन। भारत का स्कोर 12/0, शॉ-12 मयंक-0

11:27 AM, 08-Feb-2020

बल्लेबाजी के लिए तैयार टीम इंडिया

अब से कुछ ही देर में भारतीय टीम 274 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरने वाली है। सीरीज के पहले वन-डे की तरह ही भारतीय बल्लेबाज आज मैदान पर प्रदर्शन करना चाहेंगे। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे।

11:17 AM, 08-Feb-2020

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन बनाए। कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। मार्टिन गुप्टिल ने 79 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लैट गए। हेनरी निकल्स ने 41 रन बनाए। पहले 15 ओवर तक कीवी टीम भारतीय टीम पर हावी रही, लेकिन सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद लगातार भारतीय गेंदबाजों ने विकेट चटकाए। बीच रॉस टेलर (73) ने कीवी पारी को संभाला और टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। टेलर ने जैमिसन (25) के साथ 75 रन की साझेदारी की। भारत को जीत के लिए 274 रन की जरूरत है।

10:55 AM, 08-Feb-2020

शार्दुल का महंगा ओवर

47वें ओवर फेंक रहे शार्दुल ठाकुर की दूसरी गेंद पर रॉस टेलर ने शानदार छ्क्का जड़ा। इसके बाद एक रन लेकर छोर बदला। अगली ही गेंद पर जैमिसन ने भी छक्का लगाया। हालांकि आखिरी गेंद पर रॉस टेलर का विकेट लेने का मौका था. लेकिन कोई कैच नहीं लपक सका। इस ओवर में आए कुल 17 रन। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 242/8। टेलर-59 जैमिनसन-9

10:40 AM, 08-Feb-2020

चहल ने चटकाए तीन विकेट

युजवेंद्र चहल ने भारत को दिलाई आठवीं सफलता। साउदी ने चहल के ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के उपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह सीधे नवदीप सैनी के हाथों में गया और चहल ने अपना तीसरा विकेट झटका। साउदी 10 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 210/8 

10:18 AM, 08-Feb-2020

37वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कीवी टीम को छठा झटका दिया। उन्होंने ग्रैंडहोम को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। ग्रैंडहोम ने पांच रन बनाए। इसका अगला ओवर चहल फेंकने आए और ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने चैपमैन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह से लगातार दो विकेट गिरने के बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। साउदी-2 टेलर-24, न्यूजीलैंड का स्कोर- 39ओवर के बाद 191/7

10:01 AM, 08-Feb-2020

जडेजा का शानदार थ्रो

34वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने कप्तान टॉम लेथम को एलबीडब्लू आउट कर दिया, लेकिन लेथम ने डीआरएस ले लिया पर थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। वो सात रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ओवर में ही जडेजा ने एक शानदार थ्रो मारकर भारत को एक और सफलता दिला दी। जिमी निशम जजेडा के थ्रो से रन आउट हुए और वह तीन रन बनाकर आउट हुए। ग्रैंडहोम-5 टेलर-16, न्यूजीलैंड का स्कोर- 36ओवर के बाद 180/5

09:36 AM, 08-Feb-2020

28वें ओवर की चौथी गेंद

28वें ओवर की चौथी गेंद पर रॉस टेलर ने फाइन लेग पर चौका लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार। इसके अगले ही ओवर में मार्टिन गुप्टिल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 79 रन बनाए।  रवींद्र जडेजा की गेंद पर रॉस टेलर ने स्वीप किया और शॉर्ट थर्ड मैन से शार्दुल ने शानदार थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल के पास फेंका और उन्होंने गुप्टिल के क्रीज में पहुंचने से पहले ही गिल्लियां बिखेर दी। लेथम-  और टेलर-11- न्यूजीलैंड का स्कोर- 30ओवर के बाद 159/3

09:21 AM, 08-Feb-2020

शार्दुल ने ब्लेंडल का विकेट लिया

भारत को कीवी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने के लिए यहां विकेट की जरूरत थी। शार्दुल ने ब्लेंडल का विकेट लिया। गुप्टिल और ब्लेंडल के बीच 58 रन की साझेदारी हो चुकी थी। ब्लेंडल ने लॉन्ग ऑन के उपर से खेलना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो सके और एक आसान सा कैच वहां नवदीप सैनी ने लपक लिया। गुप्टिल- 74 और टेलर-1- न्यूजीलैंड का स्कोर- 27ओवर के बाद 143/2

09:03 AM, 08-Feb-2020

गुप्टिल शानदार बल्लबेजी कर रहे हैं

निकल्स के आउट होने के बाद ब्लेंडल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। गुप्टिल शानदार बल्लबेजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गप्टिल ने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 92 पारियों में उनके नाम 4001 रन हो गए हैं। इस मैच से पहले रॉस टेलर उनसे आगे थे जिन्होंने 96 पारियों में 3986 रन बनाए हैं।  गुप्टिल- 65 और ब्लेंडल- 12, न्यूजीलैंड का स्कोर- 22 ओवर के बाद 123/1

08:51 AM, 08-Feb-2020

पहला झटका

17वें ओवर की पांचवी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। निकल्स 41 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उन्हें एलबीडब्लू किया, लेकिन निकल्स ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायार ने अंपयार्स कॉल दिया। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकल्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। गुप्टिल- 49 और ब्लेंडल-2, न्यूजीलैंड का स्कोर- 18 ओवर के बाद 96/1

08:42 AM, 08-Feb-2020

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

भारत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना काफी अहम है। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 85/0 रन। जडेजा के इस ओवर से आए दो रन। गुप्टिल- 46 और निकल्स-36

08:23 AM, 08-Feb-2020

पहली बार स्पिनर्स

11वें ओवर में युजवेंद्र चह गेंदबाजी के लिए आए और बेहतरीन गेंदबाजी की। उनके ओवर से आए चार रन। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 56 रन बिना विकेट किसी नुकसान के। गुप्टिल- 31 और निकल्स-23

08:11 AM, 08-Feb-2020

आठवां ओवर फेंकने आए बुमराह के ओवर से कीवी सलामी बल्लेबाजों ने खूब रन बटरो। इस ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से कुल 15 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 43 रन बिना विकेट के नुकसान के। गुप्टिल- 28 और निकल्स-13

08:04 AM, 08-Feb-2020

गेंदबाजी में बदलाव 

पहले स्पेल के बाद नवदीप सैनी फर्स्ट चेंज के तौर पर आए हैं। सातवें ओवर फेंकने आए नवदीप के ओवर से आए दो रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 28/0

08:00 AM, 08-Feb-2020

महंगा ओवर

बुमराह के इस ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने नौ रन बटोरे। ओवर की तीसरी और और चौथी गेंद पर गुप्टिल ने चौका लगाया। छह ओर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 26 रन। गुप्टिल- 14 और निकल्स-12

07:54 AM, 08-Feb-2020

पांच ओवर के बाद

पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का ने बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। शार्दुल और बुमराह पहले स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर से आए 10 रन। 
 

07:34 AM, 08-Feb-2020

कीवी पारी शुरू

पहला ओवर-  हनेरी निकल्स और मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। भारतीय आक्रमण की कमान शार्दुल ठाकुर ने संभाली। ओवर से आए एक रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 रन। गुप्टिल- 0 और निकल्स-0

07:25 AM, 08-Feb-2020

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल. रॉस टेलर, टॉम लाथम, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, केयले जेमीसन, टिम साउदी और हामिश बेनेट। न्यूजीलैंड की ओर से आज जेमीसन डेब्यू कर रहे हैं।
 

07:15 AM, 08-Feb-2020

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे के भारतीय टीम

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान) श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल।
 

07:06 AM, 08-Feb-2020
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज का दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
 


 

07:00 AM, 08-Feb-2020

भारतीय टीम इस मैदान पर 10वीं बार वन-डे मुकाबला खेलने उतरेगी

विराट कोहली की टीम पर पहला वन-डे मैच हारने के बाद वापसी का दबाव है। भारतीय टीम इस मैदान पर 10वीं बार वन-डे मुकाबला खेलने उतरेगी। इसके पहले ईडन पार्क पर उसे चार मैच में हार झेलनी पड़ी जबकि न्यूजीलैंड भी इतने ही मुकाबले जीता है। एक मैच टाई पर छूटा था।

06:36 AM, 08-Feb-2020

पिच रिकॉर्ड

मैदान पर अब तक कुल 73 वन डे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 29 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 बार मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टॉस की अहम भूमिका हो सकती है और दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करने से बचना चाहेंगे। वैसे भारतीय टीम ने इसी दौरे पर इस मैदान में दो टी-20 मुकाबले खेले थे और दोनों ही जीते थे। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 258 रन 

06:19 AM, 08-Feb-2020

पिच रिपोर्ट

ईडन पार्क स्टेडियम एक खूबसूरत और छोटा मैदान है और यहां बल्लेबाजों के लिए काफी मदद रहती है। हरे-भरे मैदान में शुरुआत में गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है लेकिन छोटा मैदान होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है।

06:09 AM, 08-Feb-2020
ईडन पार्क, ऑकलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

मौसम का हाल

ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और 19-20 डिग्री तापमान के साथ प्यारी सी धूप भी खिली रहेगी। हालांकि शाम के वक्त मैच के दौरान हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी है।

06:01 AM, 08-Feb-2020

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत 22 रन से हारा दूसरा वन-डे, न्यूजीलैंड के नाम वन-डे सीरीज

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमियां रही थी। आज यहां होने वाले दूसरे वन-डे मैच में भारतीय टीम पिछली हार से उबरकर पलटवार करने को बेताब होगी। टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम को तीन वन-डे मैचों के पहले ही मुकाबले में चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने वन-डे क्रिकेट में अपने सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत दर्ज की। भारत के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है। टॉस का सिक्का सुबह सात बजे उछलेगा और मैच की पहली गेंद 07ः30 बजे फेंकी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें