भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज वाली रणनीति से उतर सकता है। भारतीय उप-महाद्वीप पर तेज गेंदबाजों का महत्व कुछ खास नहीं होता।
उनकी जगह स्पिनर्स को ज्यादा महत्व दिया जाता है, क्योंकि पिच पर स्पिनर्स को मदद करती है। हालांकि, रिवर्स स्विंग से तेज गेंदबाज भी भारत में विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत उमेश यादव, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज में से किसी दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।
भारत में उमेश यादव का प्रदर्शन (टेस्ट में)
| 2018 से पहले |
|
2018 के बाद |
| 21 |
मैच |
7 |
| 577.2 |
ओवर |
154.3 |
| 58 |
विकेट |
38 |
| 31.53 |
औसत |
13.86 |
| 59.7 |
स्ट्राइक रेट |
24.3 |
कप्तान अजिंक्य रहाणे और हेड कोच राहुल द्रविड़ उमेश यादव को तरजीह दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उमेश ने 2018 के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। भारत हो या कोई दूसरा देश उमेश हर जगह कामयाब रहे हैं। पिछले छह साल में भारतीय तेज गेंदबाजी में काफी सुधार आया है, जिसकी वजह से टीम अपने देश से बाहर जाकर भी जीती है।
इसका नतीजा है कि टीम इंडिया 2012-13 के बाद से अपने घर में लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। इसकी शुरुआत 2012-13 में भारत के ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हराने के बाद हुई थी। भारत में एक गेंदबाज जो सबसे ऊपर रहा है, वह है उमेश यादव। उमेश के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के आने से कॉम्पिटीशन बढ़ गया है।
2018 के बाद अपने देश में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (कम से कम 100 ओवर)
| गेंदबाज |
मैच |
ओवर |
विकेट |
स्ट्राइक रेट |
| उमेश यादव (भारत) |
7 |
154.3 |
38 |
24.3 |
| डुएन ओलिवियर (दक्षिण अफ्रीका) |
5 |
139.0 |
31 |
26.9 |
| अक्षर पटेल (भारत) |
3 |
127.4 |
27 |
28.3 |
| काइल जेमीसन (न्यूजीलैंड) |
6 |
200.2 |
36 |
33.3 |
| मोहम्मद शमी (भारत) |
6 |
134.2 |
24 |
33.5 |
बुमराह और शमी ही ईशांत के पार्टनर्स बनकर मैदान पर उतर रहे थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बुमराह और शमी को आराम दिया गया है। ऐसे में उमेश यादव को मौका दिया जा सकता है। उमेश के फॉर्म का इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि इसी साल इंग्लैंड में उन्होंने ओवल टेस्ट में छह विकेट लिए थे। इसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड पर भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई थी।
2018 के बाद से उमेश ने भारत के लिए अपने देश में सात टेस्ट खेले हैं और उनका विकेट लेने का औसत 13.86 है और स्ट्राइक रेट 24.3 है। यानी उमेश अपने देश में टेस्ट में हर 24.3 गेंदों पर विकेट लेते हैं। उनके सात टेस्ट में कुल 38 विकेट हैं। 2018 से पहले उमेश ने भारत में 21 टेस्ट खेले थे और 58 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 59.7 रहा था। उमेश ने भारत में कुल 28 टेस्ट में 45.7 के स्ट्राइक रेट से 96 विकेट लिए हैं।
भारत में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (कम से कम 300 ओवर)
| गेंदबाज |
मैच |
ओवर |
विकेट |
स्ट्राइक रेट |
| मोहम्मद शमी (भारत) |
16 |
438.4 |
62 |
42.4 |
| उमेश यादव (भारत) |
28 |
731.5 |
96 |
45.7 |
| आर अश्विन (भारत) |
47 |
2280.4 |
286 |
47.8 |
| कपिल देव (भारत) |
65 |
2035.1 |
219 |
55.7 |
| जवागल श्रीनाथ (भारत) |
32 |
1005.0 |
108 |
55.8 |
भारत में गेंदबाजी (गेंदबाज ने कम से कम 300 ओवर फेंके हों) में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट के मामले में उमेश का नंबर मोहम्मद शमी के बाद आता है। शमी ने घरेलू मैदान पर 16 टेस्ट में 42.4 के स्ट्राइक रेट से 62 विकेट चटकाए हैं। तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने भारत में 47 टेस्ट में 47.8 के स्ट्राइक रेट से 286 विकेट चटकाए हैं।